फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   District police rank first in the state for IGRS grievance redressal.

Maharajganj News: आईजीआरएस निस्तारण में जिला पुलिस प्रदेश में अव्वल

Thu, 02 Jul 2026 02:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
District police rank first in the state for IGRS grievance redressal.
महराजगंज। जनपद पुलिस ने एक बार फिर जनशिकायतों के प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में प्रदेश स्तर पर पहला स्थान प्राप्त किया है। शिकायत निवारण प्रणाली आईजीआरएस की न 2026 की प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में जनपद पुलिस ने यह सफलता हासिल की है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार द्वारा संचालित आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से नागरिकों की शिकायतों का ऑनलाइन पंजीकरण एवं निस्तारण किया जाता है। शिकायतों के समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और संतोषजनक निस्तारण के आधार पर प्रत्येक माह प्रदेश स्तरीय रैंकिंग जारी की जाती है।
विज्ञापन

जून 2026 के मूल्यांकन में महराजगंज पुलिस ने सभी मानकों पर बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि जनपद में आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त प्रत्येक शिकायत की नियमित समीक्षा की जाती है और उसके त्वरित व निष्पक्ष निस्तारण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है। उन्होंने बताया कि थाना स्तर से लेकर जनपद स्तर तक अधिकारी शिकायतों की सतत निगरानी करते हैं। उन्होंने इसे सभी कर्मियों की मेहनत को परिणाम बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed