फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   District Magistrate held Gram Chaupal in Vibrant Village Shyam Kat, listened to problems

Maharajganj News: वाइब्रेंट विलेज श्याम काट में जिलाधिकारी ने लगाई ग्राम चौपाल, सुनी समस्याएं

Sun, 03 May 2026 02:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
District Magistrate held Gram Chaupal in Vibrant Village Shyam Kat, listened to problems
सोनौली श्याम काट गांव में चौपाल लगाकर डीएम ने सुनी समस्या।
प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत लगाई गई चौपाल
विज्ञापन

चौपाल में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी
खनुआ। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में विकास खंड नौतनवा के वाइब्रेंट विलेज योजना में चयनित ग्राम पंचायत श्याम काट में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। प्रशासन गांव की ओर अभियान के अंतर्गत आयोजित चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया और शासन की प्राथमिकताओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई।
चौपाल को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि ग्राम चौपाल का उद्देश्य प्रशासन का गांवों में पहुंचकर लोगों की समस्याओं को जानना और यथासंभव मौके पर उनका निस्तारण करना है। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि आमजन को अनावश्यक रूप से इधर-उधर भटकना न पड़े। शासन की इसी मंशा के अनुरूप ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि श्याम काट सहित नेपाल सीमा से सटे गांवों को वाइब्रेंट विलेज योजना में सम्मिलित किया गया है। इससे गांवों में अवस्थापना सुविधाओं को बेहतर किया जाएगा। साथ ही पलायन रोकने और गांवों के विकास को गति देने के लिए सरकार ने विभिन्न विभागों से कार्ययोजना तैयार करने को कहा है। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती गांवों का विकास शासन और प्रशासन की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्राम स्तर पर लंबित मामलों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही लंबित योजनाओं को अभियान चलाकर पूर्ण कराया जाए। जिलाधिकारी ने पंचायत सहायक, सफाईकर्मी, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से उनके कार्यों की जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि सभी कर्मचारी गांव में आते हैं और उपस्थित लोगों ने उनके कार्य को लेकर संतोष व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि इस योजना के अंतर्गत उपभोक्ताओं को 1.08 लाख तक का अनुदान प्रदान किया जाता है। इससे न केवल विद्युत बिल में कमी आती है, बल्कि अतिरिक्त विद्युत ऊर्जा को ग्रिड में बेचकर अतिरिक्त आय भी अर्जित की जा सकती है। ग्राम चौपाल में खंड विकास अधिकारी ने अवगत कराया कि ग्राम पंचायत की जनसंख्या 1540 और परिवारों की कुल संख्या 244 है।
उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत में 73 लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, 247 किसानों को किसान सम्मान निधि, 288 लाभार्थियों को पात्र गृहस्थी कार्ड, 25 को अंत्योदय कार्ड, 108 को वृद्धावस्था पेंशन, 11 लाभार्थियों को निराश्रित महिला पेंशन और 03 को दिव्यांग पेंशन का लाभ मिलता है। उन्होंने बताया कि गांव में 40 परिवारों की फैमिली आईडी भी बन चुकी है। जिलाधिकारी फॉर्मर रजिस्ट्री और फैमिली आईडी के कार्य को तेज करने का निर्देश दिया।
चौपाल के दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान 52 मरीजों को चिकित्सीय परामर्श और दवा का वितरण किया गया, जबकि 11 लाभार्थियों की स्वास्थ्य जांच की गई। 13 किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री की गई। 130 पशुओं को दवा का वितरण और 72 पशुओं का टीकाकरण किया गया।


कार्यक्रम का संचालन परियोजना निदेशक श्री रामदरश चौधरी द्वारा किया गया। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों से संबंधित योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. एनएन प्रसाद, एसडीएम नौतनवा नवीन प्रसाद, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, खंड विकास अधिकारी नौतनवा अमित कुमार मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed