फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   District level science exhibition, one will get award for excellence

Maharajganj News: जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एक को, उत्कृष्टता पर मिलेगा पुरस्कार

Sat, 25 Nov 2023 01:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
District level science exhibition, one will get award for excellence
- राजकीय इंटर कॉलेज में माध्यमिक विद्यालयों में 23 नवंबर को होनी है प्रदर्शनी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियाें में विज्ञान, गणित व प्रौद्योगिकी के प्रति रुचि उत्पन्न करने के लिए एक दिसंबर को राजकीय इंटर कॉलेज नौनिया में जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी लगेगी। उसमें प्रतिभाग कर छात्र-छात्राएं जहां अपनी सोच को प्रदर्शित करते हुए प्रतिभा दिखाएंंगे, वहीं उत्कृष्टता पर उन्हें पुरस्कृत भी किया जाएगा।
विज्ञान प्रदर्शनी कराने का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक चेतना विकसित करना है। सोच है कि ग्रामीण क्षेत्र के अधिक से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं को इससे जोड़ते हुए उन्हें जहां विज्ञान की बारीकियों को बताया जाए, वहीं उन्हें भविष्य के लिए भी तैयार किया जाए। उनके वैज्ञानिक ज्ञान को भांपने के लिए पहले विद्यालयों को प्रदर्शनी लगाने को कहा गया है।
विज्ञापन

विद्यालय स्तर के उत्कृष्ट मेधावी विद्यार्थी एक दिसंबर को जिला स्तरीय प्रदर्शनी में सहभागी बनने का कार्य करेंगे। माना जा रहा है कि जिला स्तरीय स्पर्धा में 100 से अधिक छात्र-छात्राएं अपनी प्रस्तुति से लोगों को प्रभावित करने का कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------------------------------

मंडलीय प्रदर्शनी के लिए भी होगा चयन

नोडल शिक्षक अनमोल यादव ने बताया कि जिला स्तरीय प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पांच दिसंबर को मंडल स्तर पर होने वाले प्रदर्शनी के लिए चुना जाएगा।
-------------------------------------

प्रदर्शनी मेंं इन्हें रखा गया है मुख्य विषय

माध्यमिक स्कूल के छात्र-छात्राएं पर्यावरण संबंधी मुद्दे, जैव विविधता, मानव कल्याण में जीवन विज्ञान, वैकल्पिक ऊर्जा, सूचना, संचार और परिवहन प्रौद्योगिकी के साथ ही गणित, भौतिक विज्ञान व खेल विषय पर प्रस्तुति देंगे।
---------------------------------------
राजकीय इंटर कॉलेज नौनियां में एक दिसंबर को जिला स्तरीय स्पर्धा होगी। छात्र- छात्राएं उसमें बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग करें।
अमरनाथ राय, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed