{"_id":"60d9b7188ebc3e9eb00d99c7","slug":"district-judge-and-dm-inspected-jail-maharajganj-news-gkp399776220","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों ने जिला जेल का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों ने जिला जेल का किया निरीक्षण
विज्ञापन
जिला जज व डीएम ने जिला कारागार का किया निरीक्षण
महराजगंज। जिला जज संदीप जैन, जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार, पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता, सीजेएम सौरभ कुमार श्रीवास्तव, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रागदत्त शुक्ला ने संयुक्त रूप से जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण किया।
कोरोना महामारी के मद्देनजर जेल में स्वास्थ्य व सुरक्षा व्यवस्था, बैरकों का रख-रखाव, कैदियों के खान-पान व मेस व्यवस्था, साफ-सफाई का जायजा लिया। बंदियों से मिलकर उनकी व्यक्तिगत समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली गई। जिन कैदियों को हल्की धाराओं में बंद किया गया है और माफीनामा लगाना चाहते हैं। उनकी फाइल लोक अदालत में निस्तारण किया जाए। कोविड महामारी नियंत्रण के लिए सभी बंदियों को टीकाकरण हो चुका है। आयुर्वेदिक चिकित्सालय द्वारा दवा वितरण किया गया है लेकिन होम्योपैथिक विभाग द्वारा वितरण नहीं किया गया है। डीएम ने होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी को दवा वितरित कराने का निर्देश दिया। क्षय रोग के डॉक्टरों की टीम ने बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
निरीक्षण में कोराना संक्रमण से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग व स्वच्छता पर विशेष जोर देने के साथ मास्क लगाने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर अपर उप जिलाधिकारी/ जिला जेल अधीक्षक अविनाश कुमार, जेलर अरविन्द कुमार श्रीवास्तव, डिप्टी जेलर रणजीत यादव आदि मौजूद रहे।