फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   District Hospitals Ayush anubhag has illness

जिला अस्पताल के बीमार आयुष अनुभाग को इलाज की दरकार

Wed, 13 Oct 2021 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
District Hospitals Ayush anubhag  has illness
जिला अस्पताल के बीमार आयुष अनुभाग को इलाज की दरकार
विज्ञापन

महराजगंज। जिला अस्पताल के बीमार आयुष अनुभाग को इलाज की दरकार है। अब तो डॉक्टरों के कक्ष से प्लास्टर भी गिरने लगा है। यहां की व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में जिम्मेदार गंभीर नहीं हैं। डॉक्टर कक्ष के पास बने शौचालय में पानी ही नहीं आता है। इसके अलावा सफाई व्यवस्था पूरी तरह से बदहाल है। पेय जल की व्यवस्था भी इस अनुभाग में नहीं है।
जिला अस्पताल का आयुष अनुभाग अब धीरे-धीरे बदहाल हो गया है। कमरों का प्लास्टर गिरने लगा है। आयुर्वेद डॉक्टर के कक्ष में प्लास्टर ज्यादा गिर चुका है। पेयजल की व्यवस्था इस अनुभाग में बदतर हो गई है। यूनानी अनुभाग के डॉक्टर कक्ष के पास बने शौचालय में पानी नहीं आता है। यही नहीं, होम्योपैथ डॉक्टर के लिए बना कक्ष का शौचालय काफी जर्जर हो गया है। मनोरंजन के लिए लगा टेलीविजन सेट शोपीस बना हुआ है। दीवार में टीवी सेट लगाकर छोड़ दिया गया है जिसे देखकर लगता है कि इसे कभी संचालित नहीं किया गया है।
विज्ञापन

होम्योपैथ डॉक्टर के कक्ष में रखी दवाएं भी सुरक्षित नहीं हैं, क्योंकि बारिश में छीटें अंदर तक आती हैं। दीवार में नमी होने की वजह से दवाएं भी खराब हो सकती हैं। कमरे में रखी कुर्सियां भी ठीक हालत में नहीं हैं। इलाज कराने के लिए आए घुघली के रामसुमेर यादव ने बताया कि डॉक्टर के बाहर बरामदे में पंखे खराब हैं। गर्मी में कुछ देर वक्त गुजारने में परेशानी होती है। राजेश कुमार ने बताया कि मनोरंजन के लिए लगी टेलीविजन सेट भी नहीं चलता। अगर टीवी सेट ठीक रहता तो कुछ वक्त गुजारने में परेशानी नहीं होती। सत्येंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि कूडे़दान भरा रहता है, उसके निस्तारण को लेकर जिम्मेदार गंभीर नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. एके राय ने बताया कि अस्पताल में सभी व्यवस्था दुरुस्त है। अगर कहीं गड़बड़ी है तो उसे ठीक करा दिया जाएगा। आयुष अनुभाग में दवाएं पर्याप्त हैं। लोगों का बेहतर ढंग से इलाज करने का प्रयास किया जा रहा है। पानी की व्यवस्था ठीक कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed