फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   district hospital related news

जिला अस्पताल में तीमारदार घर से लाते हैं पंखा

Tue, 13 Jul 2021 09:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 09:57 PM IST
विज्ञापन
district hospital related news
जिला अस्पताल में तीमारदार घर से लाते हैं पंखा
विज्ञापन

- अस्पताल की गैलरी में लगा पंखा खराब, गर्मी में बढ़ी परेशानी
संवाद न्यूूज एजेंसी
महराजगंज। उमस भरी गर्मी में जिला अस्पताल आने वाले मरीजों के अलावा उनके साथ आए तीमारदारों को काफी दिक्कत हो रही है। जिला अस्पताल के नवजात शिशु देख भाल इकाई के बाहर गैलरी में लगे सभी पंखे खराब हो चुके हैं। छत में लगे पंखे की गति काफी धीमी होने के कारण तीमारदारों को गर्मी से राहत नहीं मिल पाती। ऐसे में लोग अब घर से छोटे पंखा लेकर आने लगे हैं। जिससे गर्मी से राहत मिल सके।
जिला अस्पताल के नवजात शिशु देख भाल इकाई में एक माह से कम उम्र के बच्चों को भर्ती किया जाता है। इन बच्चों के साथ ही उनकी माता व माता के देखरेख के लिए परिजन वार्ड के बाहर गैलरी में वक्त गुजारते हैं। लेकिन मरीजों के साथ आए इन तीमारदारों के लिए कोई ठोस इंतजाम नहीं हैं। छत वाले पंखे की गति काफी धीमी होने के कारण तीमारदारों को गर्मी से राहत नहीं मिल पाती। लेकिन जिम्मेदार इस समस्या को लेकर गंभीर नहीं है। मंगलवार को कुछ ऐसे भी तीमारदार दिखे जो घर से पंखा मंगाकर गर्मी से अपने को बचा रहे थे। वहीं अन्य लोग हाथ से पंखा झालते नजर आए।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. एके राय ने कहा कि अस्पताल की गैलरी में गर्मी से राहत मिल सके इसके लिए बड़ा पंखा लगाया गया है। 24 घंटे पंखा चलने के कारण जल्दी खराब हो गया है। उसे जल्दी ठीक करा दिया जाएगा। लोगों को बेहतर सुविधा देने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed