{"_id":"65d0d30040b4c094290e97a5","slug":"district-administration-will-provide-full-support-to-new-startups-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-116037-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जिला प्रशासन नए स्टार्टअप को पूरा सहयोग प्रदान करेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जिला प्रशासन नए स्टार्टअप को पूरा सहयोग प्रदान करेगा
Sat, 17 Feb 2024 09:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 17 Feb 2024 09:08 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जनपद में उद्यम और निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए शनिवार को आईटीएम चेहरी में उद्यम अभिमुखी कार्यक्रम का आयोजन जिला उद्योग केंद्र की ओर से किया गया। जिलाधिकारी अनुनय झा ने युवा उद्यमियों और छात्रों से संवाद करते हुए कहा कि नौजवान उद्यमियों को नए उद्यमों में आगे आना चाहिए और नवाचार का प्रयास करना चाहिए। जिला प्रशासन नए स्टार्ट अप को पूरा सहयोग प्रदान करेगा।
यह अभमुखीकरण कार्यक्रम भी इसी उद्देश्य के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि युवा उद्यमी परिश्रम और सही योजना के साथ निश्चित रूप से सफलता प्राप्त कर सकते हैं। कहा कि युवा उद्यमियों को समस्या को अवसर में परिवर्तित करना सीखना होगा और इस संदर्भ उन्होंने पराली प्रबंधन और एक उद्योग के रूप में इसकी संभावनाओं पर चर्चा की।
जिलाधिकारी ने कहा कि नौकरी में सीमित अवसर हैं, लेकिन उद्यम में असीमित संभावनाएं हैं। आवश्यकता साहस, सही रणनीति और परिश्रम की है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा नए उद्यमियों के लिए अनेक अत्यंत लाभकारी नीतियों की घोषणा की गई है। केएमसी के सीईओ डॉ. रफीक ने भी संबोधित किया और स्वास्थ्य क्षेत्र में नए अवसरों पर चर्चा की। कृषि एफपीओ के निदेशक रामगोपाल पटेल, आईटीएम के प्राचार्य डॉ एच. एन. डे ने छात्रों के सवालों का जवाब भी दिया। मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय, उपायुक्त उद्योग अभिषेक प्रियदर्शी आदि मौजूद रहे।