फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   District administration issued voter invitation letter

जिला प्रशासन ने जारी किया मतदाता आमंत्रणपत्र

Wed, 16 Feb 2022 11:23 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
District administration issued voter invitation letter
जिला प्रशासन ने जारी किया मतदाता आमंत्रणपत्र
विज्ञापन

महराजगंज। जिला प्रशासन ने मतदाता आमंत्रणपत्र जारी किया है। इसके माध्यम से मतदाताओं को मतदान के लिए आमंत्रित किया जाएगा। जिले का मतदान प्रतिशत बढ़े, इसके लिए ‘मतदान करे महराजगंज’ मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। विविध गतिविधियों के माध्यम लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
बुधवार को दोपहर में कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने मतदाता आमंत्रणपत्र जारी किया। इस पत्र में मतदान के महत्व को समझाते हुए लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान की अपील की गई है। आमंत्रण पत्र में जिलाधिकारी ने मतदाताओं को लोकतंत्र और मतदान का महत्व बताया है और 3 मार्च को मतदान करने का आग्रह करते हुए मतदान केंद्र आने के लिए आमंत्रित किया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद के 6 लाख परिवारों में 19 लाख 50 हजार मतदाता हैं। निगरानी समितियों के माध्यम से सभी परिवारों तक मतदाता पर्ची और वोटर इन्फॉर्मेशन गाइड के साथ इस आमंत्रणपत्र को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहचान पत्र लेकर ही मतदान करने पहुंचें
जिलाधिकारी ने बताया कि चुनाव आयोग ने मतदान की प्रक्रिया में छोटा सा संशोधन किया है और इस बार मतदाता पर्ची से फोटो को हटा दिया गया है। अब यह पहचान पत्र के रूप में प्रयोग नहीं किया जा सकेगा। इसलिए सभी मतदाताओं से अनुरोध है कि वे मतदाता पर्ची के साथ एपिक कार्ड या चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित 12 पहचान पत्रों में कोई एक पहचान पत्र लेकर ही वोटिंग करने जाएं। अपर जिलाधिकारी डॉ.पंकज कुमार वर्मा ने भी मतदाताओं से वोट डालने की अपील की। उन्होंने कहा कि जागरूक नागरिक ही लोकतंत्र को सुरक्षित रखने में सक्षम होते हैं। इस अवसर पर स्वीप प्रभारी अशोक कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पांडेय, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, पीओ डूडा प्रदीप शुक्ला, प्रदीप तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed