{"_id":"67b753faa0f892bd4109f95c","slug":"dissatisfaction-expressed-over-poor-ranking-of-the-district-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-143101-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जनपद की रैंकिंग खराब होने पर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जनपद की रैंकिंग खराब होने पर जताई नाराजगी
Thu, 20 Feb 2025 09:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 20 Feb 2025 09:40 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा ने बृहस्पतिवार को विकास कार्यों संबंधी विभिन्न योजनाओं की सीएम डैशबोर्ड पर प्रगति की समीक्षा कलक्ट्रेट सभागार में की। जिलाधिकारी ने पंचायतीराज, कृषि, स्वास्थ्य, पर्यटन, महिला एवं बाल कल्याण, सहकारिता, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, उद्योग सहित विभिन्न विभागों की विकास परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि सभी विभाग अपनी योजनाओं की समीक्षा गहन रूप से करें। उन्होंने जनपद की रैंकिंग खराब होने पर नाराजगी व्यक्त की।
उन्होंने सी, डी और ई ग्रेड प्राप्त परियोजनाओं में सुधार के संदर्भ में कड़ा निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी की परियोजनाओं की वित्तीय प्रगति की समीक्षा करते हुए भुगतान में तेजी लाने का निर्देश दिया। इससे पूर्व उन्होंने फॉर्मर रजिस्ट्री की समीक्षा करते हुए जवाबदेही तय कर खराब प्रगति करने वाले लेखपालों, एटीएम/बीटीएम/टीएसी और पंचायत सहायकों के विरुद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला, डीसी मनरेगा करुणाकर अदीब, एआर सहकारिता सुनील गुप्ता, उपायुक्त उद्योग अभिषेक प्रियदर्शी, दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी शांत प्रकाश श्रीवास्तव, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी नीरज कुमार अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।