फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Dispute erupts after scolding children; neighbors accused of beating with sticks and clubs.

Maharajganj News: बच्चों को डांटने पर शुरू हुआ विवाद, पड़ोसियों ने लाठी-डंडों से पीटने का आरोप

Fri, 31 Jul 2026 12:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Dispute erupts after scolding children; neighbors accused of beating with sticks and clubs.
क्रासर :चौक थाना क्षेत्र के बड़हरा राजा गांव का मामला, पीड़ित की तहरीर पर पुलिस जांच में जुटी।
विज्ञापन

मिठौरा। चौक थाना क्षेत्र के बड़हरा राजा गांव में बच्चों को डांटने के दौरान शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। पीड़ित ने पड़ोसी युवक और उसकी मां पर गाली-गलौज करने के बाद लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार बड़हरा राजा निवासी राजेश कुमार प्रजापति पुत्र दिवंगत जयराम प्रजापति ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 29 जुलाई की रात वह अपने घर पर बच्चों को डांट-फटकार रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी दीपक पुत्र संतराज और रीना पत्नी संतराज ने यह समझ लिया कि उनके बारे में अपशब्द कहे जा रहे हैं। आरोप है कि इसी गलतफहमी के चलते दोनों आगबबूला हो गए और घर के बाहर आकर गाली-गलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन

पीड़ित का कहना है कि जब उन्होंने गाली देने का विरोध किया तो आरोपितों ने आपा खो दिया और लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। मारपीट में उन्हें शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब जाकर मामला शांत हुआ। इसके बाद घायल ने चौक थाने पहुंचकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए लिखित तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत थाना प्रभारी मनीष पटेल का कहना है कि पीड़ित की तहरीर प्राप्त हुई है। अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed