{"_id":"6575d04570a8bb254803f7a7","slug":"dispute-between-two-parties-regarding-land-police-deployed-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-11376-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद, पुलिस तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद, पुलिस तैनात
Sun, 10 Dec 2023 08:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 10 Dec 2023 08:20 PM IST
विज्ञापन
बरगदवा। सेमरहना गांव में रविवार को विवादित भूमि पर कब्जे को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि एक पक्ष ने कब्जे का प्रयास किया तो दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडा लेकर दौड़ा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 12 लोगों को हिरासत में ले लिया है। विवाद के चलते क्षेत्र में पुलिस तैनात कर दी गई है।
सेमरहना गांव में मंदिर के बगल में स्थित भूमि को लेकर ग्रामीण व बैनामा लिए दूसरे पक्ष में चार माह से विवाद चल रहा है। अक्तूबर में राजस्व कर्मी व तहसीलदार की टीम ने घंटों पैमाइश कर विवाद को हल कराने का प्रयास किया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। इसको लेकर ग्रामीणों ने 16 नवंबर को विवादित स्थल पर तहसील प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया था। रविवार की दोपहर में एक पक्ष कब्जा करने पहुंच गया।
इसकी जानकारी जब दूसरे पक्ष को हुई तो वह भी मौके पर पहुंच गया, जिससे दोनों पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी लेकर दौड़ा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 12 लोगों को हिरासत में ले लिया है। थानाध्यक्ष बरगदवा स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष से 12 लोगों को हिरासत में लिया गया है। मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। गांव में शांति का माहौल है।