फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Disobeying court order, vandalizing house of victim's family

Maharajganj News: न्यायालय के आदेश की अवहेलना, पीड़ित परिवार के घर तोड़फोड़

Sat, 21 Dec 2024 07:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 21 Dec 2024 07:53 PM IST
विज्ञापन
Disobeying court order, vandalizing house of victim's family
परतावल। बंजर भूमि का फैसला पीड़ित परिवार के पक्ष में आने पर श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के धनहा नायक टोला बगहिया के ग्रामीणों ने जमकर उत्पात मचाया। इसी टोला के एक परिवार पर ग्रामीण टूट पड़े और उसके दरवाजे पर तोड़फोड़ की। पीड़ित ने पहले भी अनहोनी होने की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन स्थानीय पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


धनहा नायक टोला बगहिया निवासी राजेश तिवारी के दरवाजे पर बंजर भूमि है, जिसपर वह पहले से ही काबिज हैं। 31 वर्ष पूर्व उक्त जमीन पर गांव के हीरा समेत अन्य लोगों ने न्यायालय में वाद दाखिल कर दिया। तभी से यह मामला दीवानी न्यायालय महराजगंज में चल रहा था। बीते मार्च 2024 में न्यायालय का फैसला राजेश तिवारी के पक्ष में आया।
विज्ञापन

उसी जमीन को राजेश तिवारी ने तार से घेरकर अंदर सब्जी उगा रखा था। शुक्रवार को सैकड़ों महिलाओं ने अचानक उनके दरवाजे पर हमला बोल दिया। इसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। उग्र भीड़ ने जमकर उत्पात मचाया और सब्जियां उखाड़कर फेंक दिया। पिलर और तार भी तोड़ डाला। डंडा लेकर घर की महिलाओं को मारने के लिए दौड़ा लिया। पीड़ित परिवार ने इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर किसी तरह मामला शांत कराया। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के अनुसार, मामला जमीनी विवाद का है। दोनों पक्षों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed