फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   disha meeting

प्राथमिकता के आधार पर करें शिकायतों का निस्तारण

Thu, 10 Sep 2020 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
disha meeting
प्राथमिकता के आधार पर करें शिकायतों का निस्तारण
विज्ञापन

कई विभाग रहे जनप्रतिनिधियों के निशाने पर
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले के जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई आपत्ति व शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। विकास कार्यों को लेकर तत्परता दिखाते हुए कार्य किया जाए। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। ये बातें सांसद पंकज चौधरी ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला विकास, समन्वय निगरानी समिति (दिशा) की बैठक को संबोधित करते हुए कहीं।
उन्होंने कहा कि संक्रमण काल के बाद भी सरकार द्वारा जनहित को देखते हुए योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। उसका वास्तविक लाभ पात्रों को दिलाया जाए। बैठक में विद्युत, लोक निर्माण, जल निगम, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, आपूर्ति आदि के अधिक मामले सामने आने पर जनप्रतिनिधियों ने संबंधित अधिकारियों को निशाने पर रखते हुए मामलों को त्वरित रूप से निस्तारित करने के निर्देश दिए। डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार व सीडीओ पवन अग्रवाल ने जनप्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा बताई गईं शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण होगा। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष प्रभुदयाल चौहान, विधायक जयमंगल कन्नौजिया, बजरंग बहादुर सिंह, प्रेमसागर पटेल व अमनमणि त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख, निकायों के अध्यक्ष, एसपी रोहित सिंह सजवान समेत अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों ने ये समस्याएं बताईं
विधायकों व सदस्यों ने प्रधानमंत्री आवास शहरी व ग्रामीण की दूसरी किस्त न भेजने, विद्युत विभाग के अधिकारियों को क्षेत्र में न मिलने तथा शौचालयों का जियो टैग न होने के मामले को उठाया। जनहित से जुड़े अनेक समस्याओं के बारे में भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने इन अधिकारियों को जांच के दिए निर्देश
डीएम ने प्रधानमंत्री शहरी आवास की जांच के लिए पीओ डूडा व प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण की जांच के लिए परियोजना निदेशक डीआरडीए, बिजली संबंधी समस्या के लिए अधिशासी अभियंता विद्युत व शौचालयों के जियो टैग के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी को जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed