{"_id":"6766e0933a4bce4ef70c31ab","slug":"discussed-in-detail-the-history-of-indian-society-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-138726-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: भारतीय समाज के इतिहास पर विस्तार से चर्चा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: भारतीय समाज के इतिहास पर विस्तार से चर्चा की
Sat, 21 Dec 2024 09:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 21 Dec 2024 09:06 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। शनिवार को ऑल इंडिया महापद्मनंद कम्युनिटी एजुकेटेड एसोसिएशन का दो दिवसीय 25वां राज्य अधिवेशन शहर के एक लाॅन में हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. शिवजतन ठाकुर ने भारतीय समाज के इतिहास पर विस्तार से चर्चा की और नंदवंशीय समाज के उज्जवल भविष्य की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने समाज के लोगों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने के साथ-साथ राजनीति में भी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें ताकि समाज का सर्वांगीण विकास हो सके।
प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार नंद ने कहा कि समाज के विकास के लिए सभी को तन, मन और धन से जुड़कर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि समृद्धि की दिशा में सामूहिक प्रयास ही आवश्यक है। प्रदेश महासचिव प्रदीप वर्मा नंद ने विगत वर्ष में एसोसिएशन द्वारा किए गए कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की और आगामी कार्यों की योजना साझा की।
जिलाध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा ने कहा कि इस आयोजन से समाज में एक नई जागरूकता का संचार होगा और भविष्य में समाज के विकास के लिए हर व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। इस दौरान हरी प्रसाद शर्मा, उदय नारायण, गिरीश शर्मा, आरडी नंद, विनय कुमार शर्मा, मनोज शर्मा, केदारनाथ शर्मा, गिरिजेश शर्मा मौजूद रहे। संवाद