फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Disaster programs will be run in educational institutions, students will be aware

Maharajganj News: शिक्षण संस्थानों में चलेंगे आपदा कार्यक्रम, जागरूक होंगे विद्यार्थी

Sat, 25 Nov 2023 01:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Disaster programs will be run in educational institutions, students will be aware
- जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण की ओर से प्रशिक्षित शिक्षकों की ओर से चलेगा कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण की ओर से 2000 से अधिक शिक्षण संस्थानों में आपदा संबंधी कार्यक्रम को चलाया जाएगा। इसके माध्यम से प्रशिक्षित शिक्षकों की ओर से विद्यार्थियों को आपदा के प्रबंध की जानकारी दी जाएगी।
आपदा कहीं भी और कभी भी आ सकती है। ऐसे में उससे बचाव के लिए छात्र-छात्राओं व जन सामान्य को समय-समय पर जागरूक किया जाता है। भूकंप व अन्य प्रकार की आपदा से बचाव को ध्यान में रखते हुए इस बार लिटिल फ्लावर स्कूल में शिक्षकों व विद्यार्थियों को जागरूक किया गया है। अब वहां प्रशिक्षित परिषदीय, माध्यमिक व उच्च शिक्षण संस्थान के शिक्षकों की ओर से अपने संस्थान में अध्ययनरत विद्यार्थियों को जागरूक किया जाएगा। जिससे कि वे भी स्वयं के साथ अपने परिवार व समाज को किसी प्रकार की आपदा से बचाने में सहायक सिद्ध हों।
विज्ञापन

--------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

आपदा में बचाव के तौर-तरीकों को सभी को जानना चाहिए। मॉक अभ्यास के माध्यम से शिक्षकों को जागरूक किया जा चुका है। अब वे संबंधित विद्यालयों के विद्यार्थियों को जागरूक करेंगे।
अमरनाथ राय, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed