फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   dirty mam's name and address known to all

Maharajganj News: गंदी मैम का नाम-पता सब ज्ञात, फिर भी केस अज्ञात पर ...

Mon, 22 May 2023 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 22 May 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
dirty mam's name and address known to all
एक निजी स्कूल में शिक्षिका द्वारा बच्ची से गंदी हरकत करने का मामला
विज्ञापन

जिलाधिकारी से मासूम की मां ने सुनाई पीड़ा तो हरकत में आई पुलिस
अज्ञात शिक्षिका पर दर्ज किया मुकदमा, की जा रही मामले की विवेचना

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। मासूम बच्ची की मां के डीएम से मिलने के बाद पुलिस ने गंदी हरकत करने वाली मैम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हालांकि, मुकदमा नामजद नहीं दर्ज किया गया है। गंदी मैम अज्ञात ही है। लेकिन बच्ची की मां को न्याय की उम्मीद जगी है।
बता दें कि नौतनवां कस्बे के एक निजी स्कूल में पढ़ने वाली बच्ची ने अपनी मां को बताया था कि स्कूल की छुट्टी के बाद उसकी मैम (शिक्षिका) ने उसे बॉथरूम में ले जाकर उसके साथ गंदी हरकत की थी। इसके बाद बच्ची की मां ने पुलिस में शिकायत करके आरोपी मैम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस जांच के नाम पर टालमटोल कर रही थी।
विज्ञापन

कार्रवाई न होता देख बच्ची की मां ने मुख्यमंत्री और महिला आयोग को पत्र भेजा था। स्कूल की प्रिंसिपल से भी मिली थी। इसके बाद पुलिस ने कहा था कि सीसीटीवी फुटेज में कुछ भी नहीं दिखा है। स्कूल का स्टाफ भी आरोपी शिक्षिका को नहीं पहचान पा रहा है। फिर मासूम की मां जिलाधिकारी के पास जाकर पूरी बताई थी। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना अध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में कुछ नहीं दिखा है। बच्ची भी किसी का नाम नहीं बता रही है। तहरीर के अनुसार प्रथम दृष्टया अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना की जा रही रही है।

--------------------
काफी भागदौड़ के बाद दर्ज हुआ केस तो मन को मिली शांति
मासूम की मां ने बताया कि गंदी मैम की शिकायत ही कोई नहीं सुन रहा था। केस दर्ज कराने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। कभी थाने गई तो कभी तहसील में फरियाद लेकर पहुंची। जब कहीं सुनवाई नहीं हुई तो जिलाधिकारी के पास पहुंची, यहां से न्याय की उम्मीद जगी। डीएम से मामला बताने के 24 घंटे के अंदर केस दर्ज हुआ। अभी तो अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। विवेचना में देखिए क्या होता है। अब जाकर मन को शांति मिली है। बच्ची के नाना ने बताया कि पुलिस अगर गंभीर रही तो इतनी जद्दोजदह नहीं करनी पड़ती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed