{"_id":"60c3a4648ebc3e958715f1a1","slug":"directons-to-stop-two-excutive-officers-salary-maharajganj-news-gkp397758893","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो अधिशासी अधिकारियों के वेतन बाधित करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो अधिशासी अधिकारियों के वेतन बाधित करने के निर्देश
विज्ञापन
दो अधिशासी अधिकारियों के वेतन रोकने के निर्देश
महराजगंज। जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार ने शुक्रवार की शाम को कलेक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर व राजस्व की समीक्षा बैठक की। बैठक में अनुपस्थित रहने पर अधिशासी अधिकारी फरेंदा तथा लक्ष्य के सापेक्ष धीमी वसूली पर अधिशासी अभियंता सोनौली का वेतन बाधित करने का निर्देश निकायों के प्रभारी को दिया।
उन्होंने विद्युत संचालन की सही सूचना न देने पर अधिशासी अभियंता सदर को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया। मुख्य देय व अन्य वसूली में लक्ष्य के सापेक्ष कम वसूली होने पर सभी तहसीलदारों के प्रति गहरी नाराजगी जताई। नौतनवां तहसीलदार ने बताया कि अमीनों द्वारा वसूली न करने की वजह से समस्या आ रही है जिस पर नौतनवां के सभी अमीनों का वेतन रोकने करने का निर्देश दिया। मंडी समिति का डाटा सही न होने पर अपर एसडीएम को डाटा सही कराने का निर्देश दिया। सभी तहसील के टाप टेन बकाएदारों की सूची तैयार करने का भी निर्देश दिया। बैठक में कर-करेत्तर, राजस्व संग्रह, ब्यापार कर, परिवहन, आबकारी, खनन आदि की समीक्षा हुई। इस दौरान एडीएम कुंजबिहारी अग्रवाल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, सभी एसडीएम, तहसीलदार, अपर एसडीएम अविनाश कुमार, आबकारी अधिकारी समेत अन्य जिम्मेदार मौजूद रहे।