फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   dios meeting in jaipuria college

सीसीटीवी कैमरा को दुरुस्त करा लें प्रधानाचार्य : डीआईओएस

Tue, 08 Mar 2022 09:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 09:31 PM IST
विज्ञापन
dios meeting in jaipuria college
प्रधानाचार्य की बैठक को संबोधित करते डीआईओएस अशोक कुमार सिंह - फोटो : MAHARAJGANJ
सीसीटीवी कैमरा को दुरुस्त करा लें प्रधानाचार्य : डीआईओएस
विज्ञापन

- बोर्ड परीक्षा को देखते हुए जयपुरिया इंटर कालेज में हुई बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा 2022 को लेकर मंगलवार को जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक सिंह की अध्यक्षता में प्रधानाचार्यों की बैठक आयोजित हुई। डीआईओएस ने प्रधानाचार्यों ने कहा कि स्कूल के सीसीटीवी कैमरा को समय रहते दुरुस्त करा लें।

उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक के अतिरिक्त एक वाह्य केंद्र व्यवस्थापक रहेंगे। स्कूल पर डबल लॉकर का अलमारी भी होगी। जिसमें एक चाबी अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक के पास होगा। विद्यालय में सभी शिक्षकों का डिटेल ऑनलाइन भरा जाएगा, साथ ही सबका कार्ड बनेगा और उसी के अनुसार ड्यूटी पर लगाई जाएगी। परीक्षा के दौरान परीक्षा सहायक सचल दल तथा रिलीवर भी लगाए जाएंगे। जिनका ऑनलाइन फीडिंग होगा, वहीं लोग बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन भी करेंगे। अलग से किसी को लगाने की व्यवस्था नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हाई स्कूल में किसी का नाम एडिट फोटो मिसिंग हैं। वह शीघ्र सही करा लें, नहीं तो उनको परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा। प्रधानाचार्यों को कहा कि सीसीटीवी कैमरा सही करा लें। जिले में जीएसबीएस को मुख्य संकलन केंद्र तथा जयपुरिया इंटर कॉलेज आनंदनगर को सह संकलन केंद्र बनाया जाएगा। इस दौरान शाकिर हुसैन, गोपेश्वर चौबे, विजय प्रताप सिंह, एसके गौड़, आनंद प्रकाश पाठक, जगदीश यादव, अब्दुल्ला खान, डॉ. ज्योति सिंह, सुनील वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed