फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Digvijaynath Inter College's band team tops in the girls' category

Maharajganj News: बालिका वर्ग में दिग्विजयनाथ इंटर कॉलेज की बैंड टीम अव्वल

Sat, 20 Sep 2025 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 20 Sep 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Digvijaynath Inter College's band team tops in the girls' category
दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज चौक में प्रमाण पत्र के साथ प्रतिभागी।
चौक बाजार। उत्तर प्रदेश समग्र शिक्षा अभियान के क्रम में जनपद स्तरीय स्कूल बैंड प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज चौक बाजार में हुआ। प्रतियोगिता में जनपद के छह टीमों में जवाहर नवोदय विद्यालय, राजकीय इंटर कॉलेज पनियरा, महराजगंज इंटर काॅलेज की बालक टीम, दिग्विजयनाथ इंटर कॉलेज की बालक और बालिका टीम और दिग्विजयनाथ बालिका इंटर कॉलेज की टीम ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ. राकेश कुमार तिवारी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 10 से 15 मिनट तक प्रत्येक टीम ने बैंड बजाते हुए बेहतर प्रदर्शन किया। इसमें बालक वर्ग में जवाहर नवोदय विद्यालय की टीम व बालिका वर्ग में दिग्विजयनाथ इंटर कॉलेज की टीम प्रथम स्थान पर रही। सभी टीम के समस्त प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न व प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

जिला समन्वयक माध्यमिक मुकेश ने कहा कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने से व्यक्तित्व निखार के साथ ही छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास होता है। प्रधानाचार्य डॉ. हरिंद्र यादव ने कहा कि जनपद प्रत्येक स्तर से आगे बढ़ रहा है। हर क्षेत्र में पूरे प्रदेश में अपना नाम रोशन कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर दिग्विजयनाथ बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या सपना सिंह, जवाहर नवोदय विद्यालय के अमिताभ सिंह, डॉ. पंकज कुमार गुप्त, विनोद कुमार यादव, अजय कुमार सिंह, मनोज कुमार गौड़, राजेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed