फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Difficult: Private fares are high, problem of delay in roadways buses

मुश्किल : प्राइवेट का किराया अधिक, रोडवेज बसों में लेटलतीफी का संकट

Mon, 25 Nov 2024 05:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 25 Nov 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
Difficult: Private fares are high, problem of delay in roadways buses
महराजगंज। जिला मुख्यालय से अगर किसी को ट्रेन की सुविधा प्राप्त करनी हो तो निकटतम स्टेशन के विकल्प में घुघली और आनंदनगर ही है। लेकिन, यहां तक मुख्यालय से समय से पहुंचने की कोई गारंटी नहीं है। दोनों जगह जाने के लिए सिर्फ प्राइवेट साधनों का सहारा ही लेना पड़ेगा।
विज्ञापन

क्योंकि, घुघली के लिए जहां रोडवेज बस का संचालन ही नहीं किया जा रहा है। वहीं आनंदनगर (फरेंदा) के लिए महज दो रोडवेज बसें ही संचालित होती हैं। इसका भी कोई समय निर्धारित नहीं है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से फरेंदा की राह मुश्किल बनी हुई है। इस रूट पर एक रोडवेज बस का संचालन सुबह आठ से 10 बजे के बीच किया जाता है। वहीं, दूसरी बस शाम पांच बजे के बाद जाती है। इसके बाद आने जाने के लिए प्राइवेट वाहनों का ही सहारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनका किराया 50 रुपये है, जबकि रोडवेज से महज 44 रुपये लगते हैं। अतिरिक्त किराया देकर भी निश्चित समय पर पहुंचने की गारंटी नहीं है, क्योंकि पर्याप्त यात्री मिलने पर ही प्राइवेट वाहन आगे बढ़ते हैं। रोडवेज को भी आने-जाने का कोई समय नहीं है, जिसका वह फायदा उठाते हैं। फरेंदा निवासी विवेक उपाध्याय कहते हैं कि शाम के समय एक बस मुख्यालय से आती है।

उसके बाद तो प्राइवेट साधन भी मुश्किल से मिलता है। दिनेश तिवारी, नरेश, पवन ने कहा कि मुख्यालय से हर दो घंटे पर फरेंदा रूट की बस होनी चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं है रहा और लोगों को प्राइवेट वाहनों की तलाश करनी पड़ती है। महराजगंज डिपो के एआरएम सर्व जीत वर्मा ने कहा कि फरेंदा रुट पर शीघ्र बस बढ़ा दी जाएगी। डिपो को अगले माह पर्याप्त चालक मिलने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed