{"_id":"6a0f6dff7e6fff24fc03ce15","slug":"diesel-shortage-raises-farmers-concerns-looms-large-over-paddy-harvesting-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-177757-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: डीजल की किल्लत ने बढ़ाई किसानों की चिंता, धान की बेहन पर मंडराया संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: डीजल की किल्लत ने बढ़ाई किसानों की चिंता, धान की बेहन पर मंडराया संकट
विज्ञापन
भिटौली तरकुलवा तिवारी पेट्रोल टंकी पर धूप में लाइन लगाकर तेल के लिए अपनी बारी का इंतजार करते क
रात भर गैलन लेकर लाइन में खड़े रहे किसान, कई मायूस लौटे
महराजगंज। निचलौल तहसील क्षेत्र में इन दिनों डीजल की किल्लत किसानों को काफी परेशानी हो रही है। धान की बेहन डालने और खेतों की सिंचाई के महत्वपूर्ण समय में डीजल नहीं मिलने से किसान बहुत परेशान हैं। मंगलवार रात से ही निचलौल स्थित यादव पेट्रोल पंप पर किसानों की लंबी कतार लगनी शुरू हो गई। कोई ट्रैक्टर लेकर पहुंचा तो कोई गैलन और ड्रम के साथ रात भर अपनी बारी का इंतजार करता रहा।
उमस भरी गर्मी और मच्छरों के प्रकोप के बीच किसानों ने पूरी रात पेट्रोल पंप पर गुजारी, लेकिन सुबह होने पर भी सभी किसानों को डीजल नहीं मिल सका। कुछ किसानों को डीजल मिला, जबकि कई किसानों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा। सुबह होते-होते पेट्रोल पंप के आसपास वाहनों और किसानों की भारी भीड़ जुट गई, जिससे अव्यवस्था की स्थिति पैदा हो गई।
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन को मौके पर पहुंचना पड़ा। प्रशासनिक निगरानी में डीजल वितरण शुरू कराया गया। इस दौरान कतार में आगे-पीछे होने को लेकर कुछ लोगों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई, हालांकि पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी से मामला शांत हो गया। किसानों का कहना है कि क्षेत्र की नहरें पहले से ही सूखी पड़ी हैं और अधिकांश किसानों के पास सिंचाई का एकमात्र सहारा डीजल चालित पंपिंगसेट है। मई महीने के अंतिम सप्ताह में धान की बेहन डालने का सबसे उपयुक्त समय माना जाता है। ऐसे में डीजल की कमी खेती-किसानी पर सीधा असर डाल रही है। किसानों ने बताया कि यदि समय पर बेहन नहीं डाली गई तो आगे की धान की खेती प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन
किसान रामवृक्ष, हरिकेश, श्रवण मद्धेशिया, विजय कुमार सिंह, और सुनील यादव ने बताया कि वे रात 12 बजे से लाइन में लगे थे, लेकिन सुबह तक भी डीजल नहीं मिल पाया। किसानों ने प्रशासन से पर्याप्त मात्रा में डीजल उपलब्ध कराने और वितरण व्यवस्था को व्यवस्थित करने की मांग की है।
इस संबंध में आपूर्ति निरीक्षक इंद्रभान पटेल ने बताया कि क्षेत्र के जिन पेट्रोल पंपों पर डीजल उपलब्ध है, उन्हें किसानों को प्राथमिकता के आधार पर डीजल देने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। साथ ही किसानों से अपील की गई है कि डीजल लेने के दौरान किसी प्रकार का विवाद न करें। शासन स्तर से किसानों को हर हाल में डीजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।