फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Four patients of cold diarrhea, six patients of pneumonia admitted

Maharajganj News: कोल्ड डायरिया के चार, निमोनिया के छह मरीज भर्ती

Tue, 31 Jan 2023 05:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 31 Jan 2023 05:28 PM IST
सार

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विशाल चौधरी ने बताया कि मौसम परिवर्तन के कारण निमोनिया, तेज बुखार, डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ी है। ऐसे में बच्चों को ठंड से बचाएं। साफ-सफाई का विशेष ध्यान दिया जाए।

विज्ञापन
Four patients of cold diarrhea, six patients of pneumonia admitted
जिला अस्पताल के संक्रामक रोग वार्ड में भर्ती मरीज।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ

विस्तार

महराजगंज जिला अस्पताल के संक्रामक रोग वार्ड में इन दिनों बच्चे ज्यादा भर्ती हो रहे हैं। किसी को निमोनिया तो किसी को तेज बुखार, डायरिया की परेशानी है। इस वार्ड में 10 बेड पर 16 बच्चों का इलाज चल रहा है। कोल्ड डायरिया के पांच तो निमोनिया के सात बच्चों का इलाज हो रहा है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के संक्रामक रोग वार्ड में केवल 10 बेड होने के कारण यहां मरीजों को परेशानी हो रही है। इस वार्ड में रविवार को कुल 16 मरीज भर्ती थे। शिवांश, आर्यन, शरद, आद्विक, आर्या, आयान को निमोनिया के मरीज है। अरमान, लक्ष्मी, लक्की, नीरज को कोल्ड डायरिया है।
विज्ञापन


तेज बुखार, झटका आदि के छह और मरीजों का इलाज इस वार्ड में चल रहा है। मरीज के साथ आए तीमारदारों ने कहा कि बच्चे को परेशानी होने पर जिला अस्पताल में दिखाया तो यहां डॉक्टर हालत गंभीर देखकर भर्ती कर लिया। यहां एक बेड पर दो दो बच्चों का इलाज चल रहा है। इससे परेशानी हो रही है। सीएमएस एपी भार्गव ने बताया कि वार्ड छोटा होने के कारण थोड़ी परेशानी हो रही है। जो संसाधन हैं। उसमें बेहतर उपचार का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम परिवर्तन से बढ़े हैं निमोनिया के मरीज
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विशाल चौधरी ने बताया कि मौसम परिवर्तन के कारण निमोनिया, तेज बुखार, डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ी है। ऐसे में बच्चों को ठंड से बचाएं। साफ-सफाई का विशेष ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed