फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Dharna at BSA office on May 1 over 14 point demands

Maharajganj News: 14 सूत्री मांगों को लेकर एक मई को बीएसए कार्यालय धरना

Mon, 28 Apr 2025 09:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 28 Apr 2025 09:37 PM IST
विज्ञापन
Dharna at BSA office on May 1 over 14 point demands
महराजगंज। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ सदर के कार्यसमिति की बैठक ब्लॉक अध्यक्ष बैजनाथ सिंह की अध्यक्षता में शिक्षक भवन में हुई। ब्लॉक मंत्री अखिलेश कुमार पाठक ने बताया कि शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं संबंधी 14 सूत्री मांगों को लेकर एक मई को बीएसए कार्यालय पर 12 बजे से 4 बजे तक धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन

इसी क्रम में सभी शिक्षक बीएसए कार्यालय पर एक मई को धरना देंगे। एक अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन बहाली। एक अप्रैल 2005 के पूर्व विज्ञापन भर्ती एवं 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों के पुरानी पेंशन बहाली का आदेश, शिक्षकों की पदोन्नति एवं चयन वेतनमान आदेश, विद्यालय समय 7 से 12 बजे करने , शिक्षकों के सामान्य स्थानांतरण करने, मानव संपदा पोर्टल के मॉड्यूल को अपडेट करके शिक्षकों के समस्त आदेश आदि के संबंध में ज्ञापन दिया जाएगा।
विज्ञापन

तहसील प्रभारी डॉ. सुधाकर राय ने कहा कि बिना आंदोलन और संघर्ष के सरकार शिक्षकों की मांगे नहीं मानेगी, इसलिए आंदोलन जरूरी है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने कहा कि एक मई को मजदूर दिवस के दिन पूरी ताकत से आंदोलन को सफल बनाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर कोषाध्यक्ष गोपाल पटेल, निमिषा सिंह, शशिकला, सिंधु द्विवेदी, कृष्णदेव, संजय वर्मा, वेद त्रिपाठी, दिवाकर ध्वज सिंह, अमरेंद्र प्रताप सिंह, सत्यप्रकाश त्रिपाठी, पंकज मौर्य, साकेत जैन, राजकिशोर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed