Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Dhanteras is today; markets are ready to welcome customers.

Maharajganj News: धनतेरस आज, ग्राहकों की अगवानी को बाजार तैयार

Fri, 06 Nov 2026 01:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Dhanteras is today; markets are ready to welcome customers.
नगर पालिका गेट के सामने सजा दीपावली को लेकर दुकान।संवाद
महराजगंज। धनतेरस पर खरीदारी के लिए बाजार सजकर तैयार हैं। सराफा, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक और पूजा सामग्री की दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। व्यापारियों को इस बार अच्छी बिक्री की उम्मीद है। पिछले सप्ताह गिरावट के बाद सोने-चांदी के भाव में तेजी आई है। इसके बावजूद बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ने की संभावना है।
विज्ञापन

सराफा व्यापारी राजकुमार वर्मा ने बताया कि धनतेरस पर महराजगंज में चांदी का भाव करीब 1.97 लाख रुपये प्रति किलोग्राम और सोने का भाव 1.48 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम है। सोने-चांदी के सिक्के, बिस्कुट, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, चांदी के बर्तन और आभूषणों की मांग अधिक है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए दुकानों पर विशेष ऑफर भी दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन


बर्तन बाजार में भी रौनक
धनतेरस पर बर्तन खरीदने की परंपरा के चलते बाजार में पीतल, तांबा और स्टील के बर्तनों की मांग है। पीतल के बर्तन करीब 1,200 रुपये और स्टील के बर्तन 300 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रहे हैं। वहीं, तांबे के बर्तनों की कीमत 1,100 से 1,300 रुपये प्रति किलोग्राम तक है। दुकानदारों ने ग्राहकों के लिए नए डिजाइन के बर्तन मंगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलेक्ट्रॉनिक सामान पर 30 प्रतिशत तक छूट
इलेक्ट्रॉनिक कारोबारी अमित वर्मा ने बताया कि ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए विभिन्न उत्पादों पर विशेष छूट दी जा रही है। फ्रिज, टीवी, वाशिंग मशीन, कूलर, मिक्सर और मोबाइल पर 10 से 30 प्रतिशत तक की छूट उपलब्ध है। धनतेरस पर इन सामानों की खरीदारी को लेकर व्यापारियों को अच्छी बिक्री की उम्मीद है।

पूजा सामग्री और सजावटी सामान की मांग
पूजा सामग्री और सजावट की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ जुटने की संभावना है। बाजार में फूल झाड़ू 50 से 150 रुपये और बेंत की झाड़ू 45 से 75 रुपये प्रति नग बिक रही है। रंग-बिरंगी लाइट और झालरें 70 से 150 रुपये तक उपलब्ध हैं। मिट्टी के दीये, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, धूप, कपूर, रोली और फूल-मालाओं की दुकानें भी सज गई हैं।
शहर के मुख्य बाजार, शास्त्री चौक, स्टेशन रोड, नौतनवां रोड समेत कस्बों के बाजारों में दुकानदारों ने झालरों और रंगीन लाइटों से प्रतिष्ठानों को सजाया है। बाजारों में भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी है।


शाम 6:02 से 7:57 बजे तक खरीदारी का शुभ मुहूर्त
ज्योतिषाचार्य पं. विंध्यवासिनी पांडेय के अनुसार, धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त शाम 6:02 बजे से रात 7:57 बजे तक रहेगा। व्यापारियों को उम्मीद है कि शुभ मुहूर्त में बड़ी संख्या में ग्राहक बाजार पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed