{"_id":"6102e23a8ebc3e67015e1cb4","slug":"dhandhli-in-manrega-maharajganj-news-gkp403696748","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा कार्य में धांधली का लगाया आरोप, जांच नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा कार्य में धांधली का लगाया आरोप, जांच नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
निचलौल। क्षेत्र के भगवानपुर के ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार को शिकायती पत्र देते हुए मनरेगा कार्य में धांधली करने का आरोप लगाया है। लोगों ने अधिकारियों से जिम्मदारों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की मांग की। वही ग्रामीणों ने जल्द जांच नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी भी दी।
भगवानपुर निवासी मेवालाल पासवान, मुन्ना यादव, राजकुमार यादव, राम अवध, आशुतोष यादव आदि ने बताया कि विगत दिनों गांव स्थित एक पोखरी का सुंदरीकरण कराया गया था। जिसमें 35 मजदूरों ने करीब तीन से चार दिनों तक कार्य किया था। लेकिन जिम्मदारों ने मनरेगा कार्य में धांधली करते हुए बगैर कार्य किए लोगों के खातों में तीन लाख 54 हजार रुपये का भुगतान कर दिया। आरोप है कि मामला उजागर होने के बाद जिम्मदारों द्वारा कार्यस्थल पर लगे बोर्ड को पेंट से पुताई कर दिया। ग्राम प्रधान जाहिदा के पति जाबिर ने कहा कि आरोप निराधार है। जो मजदूर कार्य किए हैं। उन्हीं के खाते में रकम भेजी गई है। उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है। जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए बीडीओ को निर्देशित किया गया है।