फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Devotees who came to offer a frying pan at Lehra Durga temple were beaten up

Maharajganj News: लेहड़ा दुर्गा मंदिर पर कड़ाही चढ़ाने पहुंचे श्रद्धालुओं से मारपीट

Sun, 13 Apr 2025 09:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 13 Apr 2025 09:02 PM IST
विज्ञापन
Devotees who came to offer a frying pan at Lehra Durga temple were beaten up
फरेंदा (महराजगंज)। गोरखपुर जिले से लेहड़ा दुर्गा मंदिर पर कड़ाही चढ़ाने पहुंची महिला दर्शनार्थियों से धर्मशाला में ठहरने को लेकर विवाद हो गया। जहां दुकानदारों ने महिला दर्शनार्थियों की पिटाई कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गोरखपुर जिले की इस्माइलपुर निवासी उषा देवी अपने परिवार के साथ शनिवार की शाम करीब 7.30 बजे लेहड़ा दुर्गा मंदिर पर परिवार के साथ कड़ाही चढ़ाने पहुंची थीं। रात होने के कारण वह बगल के दुकानदार धर्मेद्र निवासी दुर्गापुर से धर्मशाला में ठहरने की बात करने लगीं। इसी दौरान एक प्रसाद बेचने वाले दुकानदार ने अपने वहां मुफ्त में रहने की बात करने लगा।
विज्ञापन

उसके बाद उषा देवी अपनी चार बेटियों और एक चार साल के बच्चे को लेकर वहीं रूक गईं। कुछ देर बाद अज्ञात लोग पहुंचे और दर्शनार्थियों के साथ मारपीट करने लगे। जिसमें उषा व पुत्री रोशनी, मनसा, नेहा व नाती कृष्णा निवासी इस्माइलपुर गोरखपुर सहित कई अन्य घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बृजमनगंज ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित परिवार के लोग दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर काफी देर तक चौकी लेहड़ा मंदिर पर बैठे रहे। पुलिस मामले को लेकर लीपापोती करने में जुटी रही। उषा देवी ने बताया कि पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही हैं, अगर न्याय नही मिला तो उच्चाधिकारियों से शिकायत करूंगी।
थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह के अनुसार, पीड़िता की तहरीर पर धर्मेद्र, पत्नी उषा, पुत्र राहुल, बेटी वंदना निवासी दुर्गापुर थाना बृजमनगंज के विरुद्ध केस दर्ज कर धर्मेद्र को हिरासत में ले लिया गया है।


मंदिर पर आए दिन होता है विवाद
फरेंदा क्षेत्र का प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां लेहड़ा दुर्गा मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगती हैं। जहां दूर दराज से श्रद्धालु पहुंच कर दर्शन व कड़ाही चढ़ाते हैं। श्रद्धालुओं के लिए पंजीकृत स्टैंड व ठहरने की समुचित व्यवस्था न होने से लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ता है। दो पहिया व चार पहिया वाहन खड़ा करने के लिए समस्याएं होती हैं। इसको लेकर तकरार भी हो जाता है। प्राइवेट स्टैंड बना कर वाहन जमा करने वाले मनमानी दाम भी वसूलते हैं। जिस पर प्रशासन का कोई अंकुश नहीं रहता है। धर्मशाला भी निजी हाथों में रहने के कारण अक्सर विवाद हो जाता है। कुछ दिन पूर्व संतकबीरनगर से पहुंचे एक श्रद्धालु सचिन से बाइक रखने को लेकर विवाद हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed