{"_id":"65eb7369873bafdea203c648","slug":"devotees-wandering-due-to-not-getting-roadways-bus-on-time-maharajganj-news-c-7-1-gkp1053-491852-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: रोडवेज बस समय से न मिलने से भटक रहे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: रोडवेज बस समय से न मिलने से भटक रहे श्रद्धालु
Sat, 09 Mar 2024 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 09 Mar 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
निचलौल। नेपाल राष्ट्र में पहाड़ स्थित मदार स्थान पर लगने वाले मेले में जाने के लिए इन दिनों सुबह से लेकर शाम तक सरहद से सटे झुलनीपुर में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ जुट रही है। जहां पर श्रद्धालुओं को प्रतिदिन सुबह और शाम को ही रोडवेज बस की सेवा उपलब्ध हो पा रही है। ऐसे में श्रद्धालुओं को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। 15 दिनों तक चलने वाले इस मेले में बसों की कमी के कारण रोडवेज के जिम्मेदारों के दावे फेल होते नजर आ रहे है।
श्रद्धालु मोहम्मद आसिफ, सुरेंद्र कुमार, विनोद, इरफान आदि ने कहा कि नेपाल में नवलपरासी जिला के महलवारी के पास स्थित पहाड़ पर हर वर्ष 15 दिनों तक मदार मेले का आयोजन किया जाता है। मेले में नेपाल के अलावा महराजगंज, गोरखपुर और कुशीनगर सहित दूर दराज के हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग पहुंचते है। जहां पर पहुंचने के लिए भारत नेपाल सरहद से सटे झुलनीपुर मुख्य मार्ग है। लेकिन विभाग की ओर से आवश्यकता के अनुरूप बसें उपलब्ध नहीं हो पाईं है। ऐसे में झुलनीपुर स्थित बस ठहराव स्थल पर हर रोज दिन भर भीड़ लगी रहती है। श्रद्धालु बस के लिए इधर-उधर भटकते रहते है। वहीं कुछ श्रद्धालु डग्गामार बसों से साफ के लिए मजबूर है। लेकिन श्रद्धालुओं की समस्याओं से विभाग के जिम्मेदार बेखबर बने हुए है।
निचलौल बस स्टेशन प्रभारी ओमप्रकाश ने कहा कि झुलनीपुर से गोरखपुर के लिए हर रोज सुबह साढ़े छह बजे एक रोडवेज बस संचालित की जाती है। हालांकि निचलौल बस स्टेशन से जिले के अन्य जगहों सहित गोरखपुर के लिए हर आधे घंटे में बस संचालित की जाती है।