फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Devotees gathered in the grand procession and Shiva Baraat

Maharajganj News: भव्य शोभा यात्रा और शिव बरात में उमड़े श्रद्धालु

Wed, 26 Feb 2025 07:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 26 Feb 2025 07:48 PM IST
विज्ञापन
Devotees gathered in the grand procession and Shiva Baraat
लक्ष्मीपुर। महाशिवरात्रि पर्व पर बुधवार को लक्ष्मीपुर व मोहनापुर से शोभा यात्रा व शिव बरात निकाली गई। शिव बरात में राधा-कृष्ण, राम-सीता, शिव-पार्वती, हनुमान व अन्य कई देवी देवताओं की झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं।
विज्ञापन

वहीं गतका पार्टी के लोगों ने करतब दिखाए तो बालिकाओं ने डांडिया का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी। बरात में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ में हर-हर महादेव के जयघोष से माहौल गूंज उठा।
विज्ञापन

शिव सेवा समिति के तत्वावधान में शिव बरात और शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा को विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी ने पूजा-अर्चना कर के शुरू कराया। यात्रा शिव मंदिर से चलकर एकमा डिपो पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सोनारी मुहल्ला होकर लक्ष्मीपुर बाजार होते हुए गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित पैसिया ललाईन पहुंची। इस मौके पर चंद्र प्रकाश मिश्रा, प्रबंधक राकेश पांडेय, कोषाध्यक्ष रामजी मद्धेशिया, उप प्रबंधक वीरेंद्र अग्रहरि, उपाध्यक्ष शंभू मद्धेशिया, सूरज मद्धेशिया, रमेश मद्धेशिया, सचिंद्र मद्धेशिया, सन्नी शुक्ला मौजूद रहे। संवाद


निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा की ओर से महाशिवरात्रि के दृष्टिगत इटहिया महादेव शिव मंदिर और कटहरा शिव मंदिर का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं के लिए आने व जाने के मार्ग, पार्किंग, सीसीटीवी, बैरिकेडिंग आदि व्यवस्थाओं को देखा। मंदिरों पर बहुत अधिक भीड़ एकत्रित न हो, इसके लिए आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा, एसडीएम सदर रमेश कुमार, तहसीलदार निचलौल अमित सिंह उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed