फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Devdah will conect to link road

संपर्क मार्ग से जुड़ेगा देवदह, कार्ययोजन तैयार

Wed, 13 Apr 2022 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Devdah will conect to link road
संपर्क मार्ग से जुड़ेगा देवदह, कार्ययोजना तैयार
विज्ञापन

लक्ष्मीपुर (महराजगंज)। लक्ष्मीपुर के बनर्सिहा कला में स्थित प्राचीन बौद्ध स्थल देवदह को संपर्क मार्ग से जोड़ने के लिए मंगलवार को विभागीय अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। कर्मचारियों की टीम ने सड़क का सीमांकन किया।
खंड विकास अधिकारी योगेंद्र राम त्रिपाठी ने बताया कि प्राचीन बौद्ध टीले को 15 फीट चौड़े मार्ग से जोड़ा जाएगा, ताकि पर्यटकों के आवागमन में सहूलियत मिल सके। इसके लिए कार्ययोजना बना ली गई है। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देश पर राजस्व, चकबंदी, पंचायत विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर सड़क का सीमांकन किया है। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि उनकी व्यक्तिगत भूमि पर कोई भी सरकारी निर्माण कार्य नहीं होगा। डीसी मनरेगा अनिल चौधरी ने सरकारी योजनाओं के निर्माण कार्य मे सहयोग करने की अपील किसानों व स्थानीय लोगों से की।
विज्ञापन

देवदह बौद्ध विकास समिति के अध्यक्ष जितेंद्र राव ने बताया कि ग्राम पंचायत बनर्सिहा कला व बनर्सिहा खुर्द में प्राचीन बौद्ध स्थल गौतम बुद्ध का ननिहाल देवदह के ऐतिहासिक टीले संरक्षित हैं। इसमें राजमहल के कुछ हिस्सों पर तार-बाड़ लगाकर घेरा गया है। बाकी प्राचीन टीले खाली पड़े हैं। उसी के दर्शन के लिए बौद्ध धर्मावलंबियों का आना-जाना रहता है। पर्यटकों को लुभाने व देवदह के विकास के लिए टीलों को संपर्क मार्ग से जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर तहसीलदार मुकेश सिंह, ग्राम प्रधान अमित सिंह, प्रधान प्रभुदयाल, ग्राम सचिव परविंदर पाल, जितेंद्र राव, लक्ष्मीचंद्र पटेल, प्रह्लाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed