फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Determination of 115 centers for board examination, give objection till 14

Maharajganj News: बोर्ड परीक्षा के लिए 115 केंद्रों का निर्धारण, 14 तक दें आपत्ति

Mon, 12 Dec 2022 07:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Determination of 115 centers for board examination, give objection till 14
बोर्ड परीक्षा के लिए 115 केंद्रों का निर्धारण, 14 तक दें आपत्ति
विज्ञापन

जिले में पंजीकृत हैं 75,377 परीक्षार्थी
महराजगंज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2023 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 115 परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया है। हाईस्कूल व इंटर में कुल 75,377 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
केंद्र के लिए चयनित किए गए विद्यालयों पर यदि किसी को आपत्ति है तो वह 14 दिसंबर की शाम पांच बजे तक लिखित रुप से आपत्ति दर्ज करा सकता है।
जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए हाईस्कूल में पंजीकृत 43,983 परीक्षार्थियों में 23,409 छात्र एवं 20,574 छात्राएं तथा इंटर में पंजीकृत 31,394 परीक्षार्थियों में 16,712 छात्र एवं 14,682 छात्राएं पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए राजकीय, सहायता प्राप्त व वित्तविहीन मान्यता प्राप्त स्कूल के रुप में 115 विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है। उन्होंने विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है कि यदि निर्धारित किए गए केंद्र पर किसी को आपत्ति हो तो वे उसके बारे में लिखित सूचना उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed