फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Details of all infectious diseases will be recorded on the portal.

Maharajganj News: पोर्टल पर दर्ज होगा सभी संक्रामक रोगों का ब्योरा

Thu, 30 Oct 2025 01:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Details of all infectious diseases will be recorded on the portal.
महराजगंज। जिले में संक्रामक रोगों से संबंधित सभी जानकारी ऑनलाइन दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने यूडीएसपी (यूनिफाइड डिजीज सर्विलांस पोर्टल) को सक्रिय कर दिया है। पोर्टल के माध्यम से जिले में उत्पन्न होने वाले संक्रामक रोगों जैसे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, टायफाइड, हैजा, खसरा आदि की निगरानी की जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य समय रहते रोगों की पहचान, नियंत्रण और रोकथाम सुनिश्चित करना है।
जानकारी के अनुसार, प्रत्येक सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल को संक्रामक रोगों से जुड़ी रिपोर्ट अनिवार्य रूप से यूडीएसपी पोर्टल पर दर्ज करने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
विज्ञापन

इससे विभाग को जिलेभर से मिलने वाले आंकड़ों का एकीकृत विश्लेषण करने में आसानी होगी। यह भी स्पष्ट हो सकेगा कि किस क्षेत्र में कौन सा रोग फैलने की आशंका अधिक है और वहां त्वरित नियंत्रण अभियान चलाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूडीएसपी पोर्टल से बीमारी संबंधी रिपोर्ट एक ही प्लेटफार्म पर मिल जाएगी। स्वास्थ्य अधिकारियों को रियल टाइम डाटा मिलेगा और वे तुरंत कार्रवाई कर सकेंगे। उदाहरण के तौर पर यदि किसी ब्लॉक में डेंगू या मलेरिया के मरीजों की संख्या बढ़ती है तो उसी क्षेत्र में फॉगिंग, दवा छिड़काव और जनजागरूकता अभियान शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed