{"_id":"6a10be50da718d3d850246d3","slug":"despite-waiting-in-line-overnight-petrol-and-diesel-were-not-available-and-the-brijmanganj-farenda-road-was-blocked-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-177785-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: रात भर लाइन लगाने के बाद भी नहीं मिला पेट्रोल-डीजल, जाम किया बृजमनगंज-फरेंदा मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: रात भर लाइन लगाने के बाद भी नहीं मिला पेट्रोल-डीजल, जाम किया बृजमनगंज-फरेंदा मार्ग
विज्ञापन
बृजमनगंज के बिहारीपुर में डीजल-पेट्रोल न मिलने पर जाम लगाते लोग।
बृजमनगंज इंडियन ऑयल के बिहारीपुर पेट्रोल पंप का मामला, 45 मिनट तक जाम रहा मार्ग
पंप खुलने के बाद भी तेल का वितरण शुरू नहीं होने से आक्रोशित हो गए किसान
फरेंदा। बृजमनगंज इंडियन ऑयल के बिहारीपुर पेट्रोल पंप पर शुक्रवार की सुबह डीजल-पेट्रोल वितरण शुरू न होने से नाराज किसानों और वाहन चालकों ने बृजमनगंज-फरेंदा मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब 45 मिनट तक लोगों के विरोध प्रदर्शन के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा।
जानकारी के अनुसार, बृजमनगंज क्षेत्र के किसान कृषि कार्यों के लिए रात से ही ट्रैक्टर और गैलन लेकर पेट्रोल पंप पर लाइन में लगे हुए थे। सुबह पंप खुलने के बाद भी काफी देर तक तेल वितरण शुरू नहीं हुआ तो लोगों का आक्रोश बढ़ गया। नाराज लोगों ने पेट्रोल पंप के सामने सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि पंप पर डीजल और पेट्रोल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होने के बावजूद कर्मचारी वितरण नहीं कर रहे हैं। किसानों ने बताया कि डीजल की किल्लत के कारण खेती का काम प्रभावित हो रहा है और उन्हें घंटों इंतजार करने के बाद भी खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
जाम की सूचना पर पहुंची बृजमनगंज पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। इसके बाद करीब 45 मिनट बाद यातायात बाधित रहने के बाद हालात सामान्य हुआ। जाम के दौरान राहगीरों और स्कूली वाहनों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष बृजमनगंज सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि पेट्रोल न मिलने से वाहन चालक और डीजल न मिलने से किसान आक्रोशित होकर सड़क पर आ गए थे। उनको समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया गया। जाम की सूचना गलत है।