फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Despite the warning of CM, the Lekhapal is still standing

सीएम की चेतावनी के बाद भी डटे हैं लेखपाल

Sat, 07 Jul 2018 11:29 PM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Sat, 07 Jul 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
Despite the warning of CM, the Lekhapal is still standing
सीएम की चेतावनी के बाद भी डटे हैं लेखपाल - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। उप्र लेखपाल संघ का कार्य बहिष्कार एवं धरना शनिवार को भी जारी रहा। जिले के नौतनवां, फरेंदा, निचलौल और सदर तहसील में लेखपालों ने धरना दिया। लेखपालों ने 9 जुलाई से जिला स्तर पर धरना देेने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


संगठन के सदर तहसील इकाई के अध्यक्ष लोकपति त्रिपाठी ने कहा कि वेतन व पेंशन विसंगतियों को दूर करने, भत्तों में वृद्धि, राजस्व उपनिरीक्षक सेवा नियमावली 2017 को कैबिनेट में पारित कराने, लैपटॉप व स्मार्ट फोन उपलब्ध कराने सहित अन्य मांगें पूरी कराने के लिए लेखपाल धरना दे रहे हैं। घनश्याम शुक्ला ने सरकार पर लेखपालों की मांगों की उपेक्षा का आरोप लगाया। फेकू प्रसाद व राम सेवक ने कहा कि सरकार मांगों पर ध्यान देने की बजाय उन्हें डरा रही है। धरने में त्रिलोकी, मैनुद्दीन, राहुल गौतम,  नर्वदेश्वर पटेल आदि मौजूद रहे।               
विज्ञापन

 फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार  लेखपालों का धरना शनिवार को भी जारी रहा। पूर्व विधायक विनोद तिवारी ने फरेंदा तहसील परिसर में धरने को समर्थन देते हुए आंदोलन को उचित बताया। कहा कि लेखपालों की मांगे जायज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed