फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Despite the sunshine, there was no relief, the winds increased the melting

Maharajganj News: धूप के बावजूद नहीं मिली राहत, हवाओं ने बढ़ाई गलन

Fri, 16 Jan 2026 02:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Despite the sunshine, there was no relief, the winds increased the melting
महराजगंज। तराई में बीते तीन दिनों से निकल रही धूप ने गिरते तापमान को रोक रखा है। इसके बावजूद बर्फीली हवाओं के कारण गलन ने लोगों को परेशान किया। मौसम विभाग ने एक बार फिर कोहरे को लेकर जनपद को अलर्ट जोन में रखा है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

रविवार को भी तराई में मौसम की मेहरबानी रही और धूप सुबह सात बजे ही खिल गई। खिली धूप के चलते लोगों को स्नानदान तक लगभग सुबह 11 बजे तक गुनगुनी धूप मिली लेकिन इसके बाद पछुआ की रफ्तार बढ़ने लगी जो शाम चार बजे 10 किमी प्रति घंटा रिकॉर्ड की गई। गलन भरी पछुआ के प्रभाव से दोपहर बाद की धूप से भी लोगों को राहत नहीं मिल सकी। दिन डूबने के बाद हवा की रफ्तार मंद पड़ गई। शाम होते ही कोहरा बढ़ने लगा। शाम को लगभग सात बजे तक आबादी से दूर के इलाके कोहरे की चपेट में रहे लेकिन आबादी वाले हिस्सों में स्थिति सामान्य रही। आने वाले दिनों में कोहरे में वृद्धि को देखते हुए मौसम विभाग ने जिले को आरेंज अलर्ट जोन में शामिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed