फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Despite the cold remains of sunshine anytime

धूप के बावजूद ठंड की धमक बरकरार

Sun, 24 Jan 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज Updated Sun, 24 Jan 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
चार दिनों के बाद शनिवार को सूरज दिनभर चमकता रहा। अवकाश के कारण बच्चे पार्कों में जमे रहे तो बड़े लोग और महिलाएं घर की छतों पर धूप का आनंद लेने पहुंच गईं। हालांकि ठंड का दबदबा कुछ कम नहीं हुआ। शाम होते ही फिर गलन बढ़ गई। न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन


पछुआ हवाएं शीत लहरी बना रखी थीं। इसलिए 10वीं तक के स्कूलों को 24 तक बंद करने का डीएम ने निर्देश जारी किया था। शनिवार सुबह कोहरा और ठंड बरकरार थी लेकिन सुबह 10 बजे के बाद धूप खिली तो लोगों ने राहत की सांस ली। दोपहर में सड़कों, छतों पर लोगों की खासी भीड़ नजर आई।
विज्ञापन


लोग जहां धूप देखते थे वहीं खड़े हो जाते थे। अधिकतर कार्यालयों के सामने कर्मचारी बाहर खड़े देखे गए। बाजारों में चहल पहल बढ़ गई। कपड़ा व्यवसायी मनोज का कहना था कि चार दिन से कड़ाके की ठंड से व्यवसाय ठीक से नहीं हो पा रहा था। जहां भीड़ रहती थी वहां कुछ एक ही ग्राहक आते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


टेंपो चालक मोहन ने बताया ठंड के वजह से सवारी बहुत कम निकल रही थी लेकिन आज पूरी कमाई हुई। अभी तक डीजल खर्च ही बामुश्किल निकल पा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed