फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Desk and bench facilities to be provided to up to 18 schools in the Sadar area; proposal submitted.

Maharajganj News: सदर क्षेत्र में 18 विद्यालयों तक को मिलेगी डेस्क-बेंच की सुविधा, भेजा गया प्रस्ताव

Mon, 28 Sep 2026 02:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Desk and bench facilities to be provided to up to 18 schools in the Sadar area; proposal submitted.
सदर ब्लॉक के परिषदीय स्कूलों में पढ़ रहे करीब 17 हजार छात्र
विज्ञापन


145 विद्यालयों में 18 स्कूलों में फर्नीचर की जरूरत चिह्नित
महराजगंज। परिषदीय स्कूलों में डेस्क-बेंच की कमी दूर करने की कवायद तेज हो गई है। जिन विद्यालयों में विद्यार्थी अभी भी फर्श पर बैठकर पढ़ाई कर रहे हैं, वहां जल्द ही डेस्क-बेंच उपलब्ध कराई जाएगी। सदर ब्लॉक में ऐसे 18 विद्यालयों को चिह्नित किया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी की ओर से इन विद्यालयों की सूची बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय को भेजी गई है।
सदर ब्लॉक में कुल 145 परिषदीय विद्यालय हैं। इनमें कक्षा एक से आठ तक की पढ़ाई वाले 35 विद्यालय, कक्षा छह से आठ तक के 23 विद्यालय और कक्षा एक से पांच तक के 86 विद्यालय शामिल हैं। इन विद्यालयों में करीब 17 हजार विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। विभाग की ओर से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक माहौल देने के लिए चरणबद्ध तरीके से फर्नीचर उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी सदर वंशीधर सिंह ने बताया कि सदर ब्लॉक के 18 विद्यालयों में डेस्क-बेंच नहीं था। ऐसे में इन विद्यालयों में डेस्क-बेंच की आपूर्ति को लेकर बीएसए कार्यालय को भेज दी गई है। डेस्क-बेंच उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों से वार्ता हुई है। जल्द ही इन विद्यालयों में डेस्क-बेंच की आपूर्ति कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed