{"_id":"676d4c37b63376b81602a883","slug":"described-the-incident-of-shri-krishna-rukmani-marriage-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-139082-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: श्री कृष्ण रुक्मणी विवाह के प्रसंग का किया वर्णन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: श्री कृष्ण रुक्मणी विवाह के प्रसंग का किया वर्णन
Thu, 26 Dec 2024 05:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 26 Dec 2024 05:59 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। शास्त्री नगर में श्रीमद्भागवत कथा में पंडित उपेंद्र तिवारी ने गोवर्धन पूजा, छप्पन भोग, महारास लीला, रासलीला में भगवान शंकर का आना एवं श्रीकृष्ण रुक्मणी विवाह के प्रसंग का वर्णन किया। पंडित उपेंद्र तिवारी ने रास पंच अध्याय का वर्णन करते हुए कहा कि महारास में पांच अध्याय हैं।
उनमें गाए जाने वाले पंच गीत भागवत के पंच प्राण हैं, जो भी ठाकुरजी के इन पांच गीतों को भाव से गाता है, वह भव पार हो जाता है। उन्हें वृंदावन की भक्ति सहज प्राप्त हो जाती है। श्री कृष्ण रुक्मणी विवाह के प्रसंग का संगीतमय कथा का श्रवण कराया गया। कथावाचक पंडित उपेंद्र तिवारी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने बांसुरी बजाकर गोपियों का आह्वान किया और महारास लीला द्वारा ही जीवात्मा का परमात्मा से मिलन हुआ।
भगवान श्रीकृष्ण रुक्मणी के विवाह की झांकी ने सभी को खूब आनंदित किया। रुक्मणी विवाह के आयोजन ने श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान कथा मंडप में विवाह का प्रसंग आते ही चारों तरफ से श्रीकृष्ण-रुक्मणी पर जमकर फूलों की बरसात हुई। इस अवसर पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव, संजीव शुक्ला, राजीव शुक्ला, देवेश पांडेय, पवन श्रीवास्तव, प्रधान ओम प्रकाश पांडेय, राधारमण शुक्ला, प्रद्युम्न शाही मौजूद रहे। संवाद