{"_id":"67a236044f716affe60096de","slug":"deputy-director-expressed-displeasure-over-negligence-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-141986-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: डिप्टी डायरेक्टर ने लापरवाही पर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: डिप्टी डायरेक्टर ने लापरवाही पर जताई नाराजगी
Tue, 04 Feb 2025 09:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 04 Feb 2025 09:15 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार के उप निदेशक सेराज अहमद ने मंगलवार को जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभाग से जुड़े विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा की। इस दौरान कई खामियां मिलीं।
उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने निर्देश दिए कि बाल विकास एवं पुष्टाहार से जुड़े सभी कार्यक्रमों को प्रभावी तरीके से संचालित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं की जाएगी।
डिप्टी डायरेक्टर ने निरीक्षण के दौरान प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना की समीक्षा की। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी समेत सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस योजना के तहत प्राप्त सभी आवेदनों की नियमित जांच कराई जाए और पात्र लाभार्थियों को समय से लाभ पहुंचाया जाए। इस दौरान डीपीओ दुर्गेश कुमार, सीडीपीओ विजय प्रकाश चौधरी अनुराग त्रिपाठी, संजय चौबे आदि मौजूद रहे। संवाद