फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Deputy CMO sealed the hospital

Maharajganj News: डिप्टी सीएमओ ने किया अस्पताल को सील

Tue, 07 Oct 2025 01:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Deputy CMO sealed the hospital
अस्पताल सील करती स्वास्थ्य विभाग की टीम।
महराजगंज। नौतनवा तहसील क्षेत्र के परसा सोमाली स्थित एक निजी हॉस्पिटल में रविवार रात महिला मरीज की मौत के बाद हुए पथराव और उपद्रव की घटना के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने सख्त रुख अपनाया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने मामले का संज्ञान लेते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी को तत्काल जांच के निर्देश दिए। निर्देश के अनुपालन में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की एक विशेष जांच टीम मौके पर पहुंची और निरीक्षण के बाद अस्पताल को सील कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार,मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने एसीएमओ डॉ. वीरेंद्र कुमार आर्या, डिप्टी सीएमओ डॉ. नीरज कुमार कन्नौजिया, उप मुख्य चिकित्साधिकारी और निजी अस्पताल के नोडल अधिकारी डॉ. केपी सिंह की अगुवाई में स्वास्थ्य विभाग जांच गठित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने परसा सोमाली स्थित निजी अस्पताल पहुंची लेकिन वहां का मुख्य द्वार तालाबंद मिला। टीम ने तत्काल स्थानीय पुलिस से संपर्क किया। सोनौली थाने से हेड कांस्टेबल राधेश्याम सिंह और कांस्टेबल उपेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में अस्पताल के ताले को खोला गया और जांच प्रक्रिया शुरू की गई। टीम ने हॉस्पिटल के अंदर जाकर सभी कक्षों का निरीक्षण किया और मरीजों के इलाज से संबंधित अभिलेखों की जांच की। इस दौरान अस्पताल की ओर से विपिन कुमार, निवासी बरगदवा, अयोध्या (लक्ष्मीपुर), महराजगंज तथा नर्सिंग स्टाफ कुशवाहा, निवासी पिपरदेउरा रोड, महराजगंज, मौके पर मौजूद रहे।

जांच टीम के अधिकारियों ने उनसे मरीजों के इलाज से जुड़ी फाइलें, पंजीकरण दस्तावेज, चिकित्सकीय स्टाफ की सूची और अन्य आवश्यक अभिलेख मांगे। इस दौरान हॉस्पिटल प्रबंधन की ओर से केवल एक मरीज की बेड हेड टिकट प्रस्तुत की गई। लेकिन अन्य दस्तावेजों के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। टीम ने इसे गंभीर चूक मानते हुए तत्काल अस्पताल को अस्थायी रूप से सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed