{"_id":"617c48f378af930dd064b621","slug":"depotsawa-mela-students-cultural-programme-maharajganj-news-gkp4147302153","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोशनी का कोई दरिया तो है---------","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोशनी का कोई दरिया तो है---------
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपोत्सव मेला : अरे द्वारपालों कन्हैया से कह दो...भजन पर झूमे दर्शक
महराजगंज। जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज ग्राउंड इन दिनों दीपोत्सव मेले के कारण गुलजार है। स्कूल के बच्चों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हर ओर रौनक है। मेले के दूसरे दिन शुक्रवार को बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति में जब अरे द्वारपालों कन्हैया से कह दो...भजन पर एकांकी प्रस्तुत की तो दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।
इस दौरान मेले के दौरान मंच पर अन्य मनमोहक प्रस्तुतियों ने रौनक बढ़ाया जिससे लोग आकर्षित हुए। नगर पालिका द्वारा आयोजित दीपोत्सव मेले की रौनक इन दिनों कॉलेज ग्राउंड में देखते ही बन रही है। नगर के विभिन्न विद्यालयों से आए विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य, एकांकी आदि में अपनी प्रस्तुति से उपस्थित लोगों की प्रशंसा बटोरी। जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज में नगर पालिका द्वारा आयोजित दीपोत्सव मेले के दूूसरे दिन सर्वप्रथम दीपावली पर लोकगीत प्रस्तुत किया। इसके उपरांत जीएसवीएस की छात्रा शानिया, निकिता, अर्पिता, मधु, बीनू व काजल ने हर तरफ-हर जगह, हर कहीं पे है, हां उसी का नूर नामक गीत पर समूह नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मनोरंजन किया। मोनिका गुप्ता ने मेरी मिट्टी में मिल जावां गीत पर प्रस्तुति दी।
अंबिका द्विवेदी ने बेटी ये कोख से बोल रही है तथा अंकिता त्रिपाठी ने छठ एवं पूर्वी गीत पर मनमोहक प्रस्तुति दी। सेंट जोसेफ स्कूल की छात्रा अंशिका पांडेय, संस्कृति सिंह, आकांक्षा चौरसिया, प्रियांशी विश्वकर्मा, स्वाति पटेल, अनुप्रिया पटेल, अंशु पटेल तथा श्रेया व अन्वी पटेल ने समूूूह नृत्य किया। आदित्य सिंह ने माई बिना जिंदगी अधूरा शीर्षक पर लोकगीत प्रस्तुत किया। वहीं, आयुुष पांडेय, कुलदीप, दीपक, राहुल, अभय, अर्चिता, निष्ठा, परी व शिशिर ने अरे द्वारपालों कन्हैया से कह दो... पर गीत व एकांकी प्रस्तुत की। सेंट जेवियर्स स्कूल के विद्यार्थी शिक्षा, सना, रिद्धिमा, आकांक्षा, संवेदना, स्नेहा, अनन्या, एंजेल, अंशिका, संध्या, साधना, इफा, पल्लवी, अराध्या, जयेश व उन्नति, निधि, आकांक्षा, मोहन, आकांक्षा श्रीवास्तव आदि ने हैप्पी दिवाली गीत पर नृत्य एवं अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किया। दूसरे दिन मेले में उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार सिंह ने कहा कि मेले ने सांस्कृतिक कला से जुड़े प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने का कार्य किया है। संचालन जीएसवीएस के शिक्षक अमरेंद्र शर्मा व डॉ. राकेश तिवारी ने किया। इस दौरान डीपीएम सौरभ मिश्रा, प्रबंधक सीजे थामस, रत्नेश चंद्रा, दुर्गेश सिंह, प्रधान लिपिक मोहम्मद शमीम, विनोद कुमार, लालबहादुर, बैकुंठ यादच, मनोज यादव, इंद्रेश, विजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
दूसरे दिन भी अधिकांश स्टाल रहे खाली
शासन के निर्देश के क्रम में निकाय द्वारा लगवाए गए मेले में दूसरे दिन भी अधिकांश स्टाल खाली रहा। दर्जन भर स्टाल पर जहां लोगों ने अपने उत्पादों को लगाकर आने वाले लोगों को उसके संबंध में जानकारी देते हुए व्यवसाय को बढ़ाने का कार्य किया।
बड़ी संख्या में उमड़े स्कूली बच्चे
कार्यक्रम स्थल पर स्कूली प्रतिभाओं का कार्यक्रम देखने को लेकर बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे उमड़े नजर आए। सेंट जोसेफ, सेंट जेवियर्स व जीएसवीएस के विद्यार्थियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन भी किया।
मेले का लोगों ने उठाया लुत्फ
नौतनवां। नगर स्थित नौतनवां इंटर कॉलेज के खेल मैदान में दीपोत्सव मेला का शुक्रवार को चेयरमैन गुड्डू खान एवं अधिशासी अधिकारी वीरेंद्र कुमार राव द्वारा फीता काटकर शुभारंभ किया गया। विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई, जिसे देख लोग मंत्रमुग्ध हो गए। वहीं मेले में आए लोग वहां लगाए गए खानपान के स्टालों पर पहुंच व्यंजनों का स्वाद चखा और देर शाम तक लोग मेले का आनंद लेते रहे। इस दौरान विजय प्रताप श्रीवास्तव, सभासद शाहनवाज खान, गुड्डू अंसारी, बंटी पांडेय, प्रमोद पाठक आदि मौजूद रहे।
सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया
सिसवा बाजार। नगर पालिका परिषद द्वारा स्थानीय श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में आयोजित 6 दिवसीय दीपावली मेले के दूसरे दिन शुक्रवार को प्रेमलाल सिंघनिया कन्या इंटर कॉलेज व आरपी इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। वहीं, सुरेश पाल के बिरहा टीम ने बिरहा प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अधिशासी अधिकारी रामदुलार यादव, दुर्गा प्रसाद, विनोद कुमार, अरुण सिंह, कपिलदेव भारती, धीरज मोदनवाल आदि मौजूद रहे। संवाद