फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Deposited money by deceiving, now only one third is being returned

Maharajganj News: झांसा देकर जमा कराए रुपये, अब एक तिहाई ही कर रहे वापस

Sun, 26 Apr 2026 01:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Deposited money by deceiving, now only one third is being returned
करीब 300 लोगों ने जमा किया है पैसा, पूरी रकम न आने पर आक्रोश
विज्ञापन

बैंक के खिलाफ प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग कर चुके हैं उपभोक्ता
ठूठीबारी। क्षेत्र के लोगों को लालच देकर एक निजी बैंक में एजेंटों ने पैसे जमा करा दिए। समय पूरा होने के बाद भी लोगों के पैसे नहीं मिले तो लोगों ने बैंक के खिलाफ प्रदर्शन किया और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। अब बैंक की ओर से एक तिहाई रुपये ही उपभोक्ताओं के खाते में भेजे जा रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं में आक्रोश है। उन्होंने पूरी रकम नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
जानकारी के अनुसार, गोरखपुर की एक निजी बैंक की शाखा ठूठीबारी में 13 सितंबर 2017 से संचालित है। बैंक की ओर से कमीशन पर करीब एक दर्जन क्षेत्र के नवयुवकों को एजेंट बनाया गया। कमीशन के चक्कर में एजेंटों ने मजदूर, दुकानदार, किसानों को प्रोत्साहित कर रोजाना व महीने में 200 से लेकर 500 रुपये तक के खाते संस्था में खोलवाकर रुपये जमा कराए और खाताधारकों को साल भर पूरा होने पर ब्याज समेत मूलधन एक मुश्त देने का वादा किया।
विज्ञापन

समय सीमा पूरा होने के दो माह बाद भी जब खाताधारकों को जमा रुपये नहीं मिले तो आक्रोशित होकर 17 अप्रैल को बैंक शाखा पर नारेबाजी कर प्रदर्शन करते हुए ठूठीबारी कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। बैंक में कार्यरत एजेंटों ने नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि 225 खाताधारकों में 30 लोगों के खाते में जमा रकम का एक तिहाई रुपये भेजे गए हैं। संस्था द्वारा जल्द ही बकाया रुपये इस माह के अंत तक भेजने की बात कही जा रही है।जमा
विज्ञापन
विज्ञापन

रकम ब्याज समेत नहीं मिला तो आंदोलन



खाताधारक अनिल वर्मा, शत्रुघ्न प्रजापति, कृष्णा मुरारी रौनियार, गीता देवी, विश्वनाथ प्रसाद गुप्त, गोविंद चौहान, लक्ष्मण रौनियार, अंजनी गुप्ता, मीना गुप्ता, मैनुद्दिन, अनीता गुप्ता, रिंकी मोदनवाल, मेराज कुरैशी, किरन गुप्ता, सुशीला, मीरा, प्रभावती, अंशु, सुबोध, जाहिदा, अलीअहमद, नेबूलाल, अनिल यादव आदि उपभोक्ताओं ने कहा कि रुपये नहीं मिले तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

वर्जन
खाताधारकों की शिकायत पर क्षेत्रीय विकास निधि लिमिटेड के खिलाफ रिपोर्ट तैयार कर पुलिस अधीक्षक को सौंप दिया गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-बसंत सिंह, क्षेत्राधिकारी, निचलौल
.......................



मेरा गांव के चौराहे पर हरी सब्जी और फल की दुकान है। एजेंटों के लालच में आकर मैंने बैंक में रुपये जमा किया था। जमा रुपये का एक तिहाई रुपये मेरे खाते में आया है।
-दुधनाथ मौर्य, डगरुपुर
...................
मैंने 1.20 लाख रुपये जमा किए थे। 33,600 सौ रुपये मेरे खाते में आए हैं। इससे रुपये मिलने की आश जगी है। पूरे रुपये नहीं मिले तो आंदोलन को बाध्य होंगे
-अनिल यादव, ग्राम पिपरहियां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed