{"_id":"6586fa7acbf3488489042d0e","slug":"department-awakened-repair-of-broken-equipment-started-in-the-park-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-12330-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जागा विभाग, पार्क में टूटे उपकरणों की मरम्मत शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जागा विभाग, पार्क में टूटे उपकरणों की मरम्मत शुरू
Sat, 23 Dec 2023 08:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 23 Dec 2023 08:49 PM IST
विज्ञापन
निचलौल। स्मार्ट सिटी के तहत निचलौल शहर में कुल चार पार्कों को संवारने के लिए करीब 52 लाख रुपये खर्च हुए थे। कुछ दिन बाद ही पार्क में लगी ओपन जिम के उपकरण टूट गए। इस मामले को लेकर अमर उजाला ने 19 दिसंबर के अंक में 52 लाख खपाए, पार्क फिर भी नहीं हुआ गुलजार शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। शनिवार से पार्क में टूटे उपकरणों की मरम्मत शुरू करा दी गई है।
ईओ दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि करीब डेढ़ वर्ष पहले शहर के कृष्णा नगर वार्ड में किसान डिग्री कालेज के खेल मैदान के बगल में महाशय वार्ड में थाना गेट के उत्तर तरफ, माड़वाडी और महाशय वार्ड के बीच में चाचा नेहरू चिल्ड्रेन पार्क का निर्माण कराया गया था। पार्क में लोगों के लिए ओपन जिम के कई उपकरण लगे थे जो जंग लगने से जुट गए थे। टूटे उपकरणों का मरम्मत कराया जा रहा है। वहीं हरेडीह वार्ड में कब्रिस्तान के बगल में जबकि घोड़हवा वार्ड में विष्णु मंदिर के बगल में बन रहे पार्क में मानक का भरपूर देखरेख किया जा रहा है। वहीं संबंधित जिम्मेदारों को लापरवाही पर सख्त चेतावनी भी दी गई है।