फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Demu and Durg Express will be canceled from tomorrow on Nautanwa route

Maharajganj News: नौतनवा रूट पर कल से डेमू और दुर्ग एक्सप्रेस रहेगी निरस्त

Mon, 21 Apr 2025 08:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 21 Apr 2025 08:40 PM IST
विज्ञापन
Demu and Durg Express will be canceled from tomorrow on Nautanwa route
नौतनवा। गोरखपुर जंक्शन पर मेगा ब्लॉक के कारण नौतनवा रूट पर ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों को समस्या हो गई है। सुबह 9:40 बजे के बाद बीच में कोई ट्रेन न होने से अधिक दूरी तक यात्रा करने वाले यात्रियों को शाम तक ट्रेन का इंतजार करना पड़ रहा है। नेपाल से गोरखपुर समेत अन्य शहरों में जाने वाले यात्रियों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गोरखपुर नौतनवा रेल खंड पर डेमू, सवारी गाड़ी, छपरा नौतनवा इंटरसिटी एक्सप्रेस, दुर्ग एक्सप्रेस समेत कुल 8 ट्रेनें चलती हैं। इसमें इंटरसिटी एक्सप्रेस 3 मई तक निरस्त है। दुर्ग एक्सप्रेस सप्ताह में शुक्रवार, शनिवार और रविवार को चलती है। 12 अप्रैल से इंटरसिटी एक्सप्रेस निरस्त है। 23 अप्रैल से डेमू और दुर्ग एक्सप्रेस भी निरस्त रहेगी।
विज्ञापन

वहीं 55070 पैसेंजर ट्रेन नौतनवा से आनंदनगर तक चल रही है। ट्रेनों के निरस्त होने से नौतनवा से गोरखपुर तक जाने वाले यात्रियों के लिए काफी समस्या हो गई है। सोमवार को नौतनवा रेलवे स्टेशन पर शाम को जाने वाली पैसेंजर ट्रेन की प्रतीक्षा में बैठे यात्री शैलजा, सुषमा, शिवकुमारी, सावित्री, शाहजहां, रुकसाना, बालेश्वर, प्रेमनाथ, बुद्धिसागर, प्रेमलाल आदि यात्रियों का कहना है कि भैरहवा से आंख का इलाज कराकर ट्रेन पकड़ने नौतनवा पहुंचे ट्रेन न होने के कारण शाम की ट्रेन का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटरसिटी एक्सप्रेस के निरस्त होने से काफी समस्या हो रही है। अधिक किराया देकर गोरखपुर तक जाना पड़ेगा। गाजीपुर के राकेश ने बताया कि मां के आंख का आपरेशन हुआ है। सोचा ट्रेन मिलेगी तो गोरखपुर तक सफर आसान रहेगा, लेकिन बस से जाना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि बस भी सोनौली से ही भरकर आ रही है। इस वजह से उसमें बैठाने में समस्या है। कुछ देर इंतजार करना पड़ेगा। कौडीराम के देवेंद्र भी स्टेशन पर इसी तरह से परेशान दिखे। उन्होंने बताया कि ट्रेन का संचालन नहीं होने से समस्या हो रही है। ट्रेन का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed