{"_id":"6762e50be30a5d13c60d9b6a","slug":"demonstration-outside-the-residence-district-president-reached-lucknow-by-dodging-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-138460-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: आवास के बाहर प्रदर्शन, चकमा देकर लखनऊ पहुंचे जिलाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: आवास के बाहर प्रदर्शन, चकमा देकर लखनऊ पहुंचे जिलाध्यक्ष
Wed, 18 Dec 2024 08:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 18 Dec 2024 08:36 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। कांग्रेस पदाधिकारियों को बुधवार को विधानसभा घेराव के लिए लखनऊ जाना था। जिले में इसकी तैयारियों भी लगभग पूरी हो गई थी, लेकिन रवानगी के पहले मंगलवार की रात पदाधिकारियों के घर पुलिस तैनात कर हाउस अरेस्ट कर लिया गया।
जिलाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों को जिलाध्यक्ष के भिटौली स्थित आवास पर ही रोकने में पुलिस कामयाब रही। बुधवार सुबह इसके विरोध में अध्यक्ष के साथ आवास के बाहर प्रदर्शन कर विरोध जताया, लेकिन पुलिस मुस्तैदी से डटी रही। प्रदर्शन समाप्त करने के बाद पुलिस इस मुगालते में रही कि उसने अपनी हनक से मंसूबों को नहीं पूरा होने दिया। वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह चकमा देकर लखनऊ जाने में कामयाब रहे।
कांग्रेस के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में विधानसभा घेराव की तैयारी थी। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिले से पदाधिकारियों को बिजली के निजीकरण, उर्वरक उपलब्धता, महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर घेराव कार्यक्रम सफल करना था। मंगलवार की देर शाम पदाधिकारी जिलाध्यक्ष के आवास पर लखनऊ निकलने की योजना बना रहे थे। जिलाध्यक्ष के अलावा यहां उपाध्यक्ष गामा प्रसाद, महामंत्री वीरेंद्र, कोषाध्यक्ष गोपाल शाही, तमेश्वर पांडेय को भिटौली आवास पर ही पुलिस ने रोककर हाउस अरेस्ट कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस की तैनाती के कारण पदाधिकारियों ने किसी तरह रात गुजारी और सुबह होते ही भाजपा सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ आवास के बाहर प्रदर्शन कर विरोध जताया। इस विरोध के बाद आवास में लौट गए। पुलिस ने समझा कि अब मामला पूरी तरह समाप्त हो गई, लेकिन इन सबके बीच जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह चकमा देकर निकलने में कामयाब रहे। लखनऊ से उन्होंने फोन वार्ता में बताया कि वह सकुशल लखनऊ फहुंच चुके हैं और प्रदेश कमेटी की बैठक में जा रहे हैं।