फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Demonstration in Farenda against attack on advocate

Maharajganj News: अधिवक्ता पर हमला के विरोध में फरेंदा में प्रदर्शन

Thu, 06 Feb 2025 07:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 06 Feb 2025 07:51 PM IST
विज्ञापन
Demonstration in Farenda against attack on advocate
फरेंदा। महराजगंज व लखनऊ में हुए अधिवक्ता पर हमले के विरोध में बृहस्पतिवार को सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन फरेंदा के अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी मुकेश सिंह को सौंपा।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने कहा कि महराजगंज में अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार मौर्य पर नकाबपोश बदमाशों ने अपहरण करके जानलेवा हमला किया था। लखनऊ में अधिवक्ता धीरेंद्र सिंह के साथ पुलिस उपनिरीक्षक ने सार्वजनिक स्थल पर मारपीट व कोर्ट बैंड भी फाड़ दिया था। दोनों मामले को लेकर अधिवक्ताओं में आक्रोश है।
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि जब तक दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं होगी तब तक अधिवक्ता समाज चुप नहीं रहेगा। इस दौरान अध्यक्ष रविंद्र नाथ उपाध्याय, महामंत्री अनिल पासवान, अरविंद मिश्र, डीएन चतुर्वेदी, अजीत मणि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में रेवेन्यू बार एसोसिएशन फरेंदा के अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। साथ ही अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने की मांग किया है। अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी को संबोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार वशिष्ठ वर्मा को सौंपा है। इस दौरान अध्यक्ष अष्टभुजा वर्मा, मंत्री परमात्मा सिंह, सेराज अहमद मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed