{"_id":"68503cd7203f8701cf054226","slug":"demonstration-demanding-the-abolition-of-nutrition-tracker-maharajganj-news-c-206-1-go11002-152040-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पोषण ट्रैकर समाप्त करने की मांग को लेकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पोषण ट्रैकर समाप्त करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
Mon, 16 Jun 2025 09:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 16 Jun 2025 09:18 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पोषण ट्रैकर एप पर लाभार्थियों की ई-केवाइसी व फेस रिकग्निशन समाप्त करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। सोमवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने डीपीओ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि पोषण ट्रेकर व ई- केवाइसी जंजाल है।
जिलाध्यक्ष छाया भारती ने कहा कि तमाम लाभार्थियों का आधार कार्ड नहीं है। ऐसे में उन्हें परिवार के किसी अन्य के आधार कार्ड से जोड़ा गया है। जिनका आधार लगाया गया वह सदस्य बाहर रहते हैं। ऐसे में उनका ई-केवाइसी संभव नहीं है। इसके अलावा विभाग ने जो मोबाइल फोन कार्यकर्ताओं को दिया है वह पुराने हो चुके हैं और उनका रैम भी कम है। ऐसे में उक्त मोबाइल से प्रक्रिया संभव नहीं है। उन्होंने पांच जीबी रैम का फोन, सिम व रिचार्ज उपलब्ध कराने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में रामरती, प्रमिला, निर्मला, कमलावती, कविता, सोनम, शोभा, ज्ञान मती शामिल रहे।