{"_id":"5d7a8d568ebc3e93bc199292","slug":"demolition-maharajganj-news-gkp3213468149","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क चौड़ीकरण के दायरे में आए भवन नोकझोंक के बीच ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क चौड़ीकरण के दायरे में आए भवन नोकझोंक के बीच ध्वस्त
विज्ञापन
सड़क चौड़ीकरण के दायरे में आए भवन ध्वस्त कर दिए गए।
- फोटो : MAHARAJGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क चौड़ीकरण के दायरे में आए भवन नोकझोंक के बीच ध्वस्त
सक्सेना चौक पर लोगों ने किया प्रदर्शन, दो घंटे तक लगा रहा जाम
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। सड़क चौड़ीकरण के दायरे में आए राष्ट्रीय राजमार्ग के सक्सेना चौक के आसपास बने भवनों को नोकझोंक के बीच प्रशासन ने भारी संख्या में पुलिस की मौजूदगी के बीच ध्वस्त करा दिया। भवनों के ध्वस्तीकरण के दौरान काफी संख्या में लोगों की भीड़ चौराहे पर जुटी रही। लोग वहां से तभी हटे जब प्रशासन व एनएचएआई (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) के जिम्मेदारों ने अपनी कार्रवाई पूरी कर ली। इस बीच लोगों विरोध प्रदर्शन भी किया। लोगों का आरोप था कि अतिक्त्रस्मण हटाने में पारदर्शिता नहीं बरती गई। ध्वस्तीकरण के दौरान सक्सेना चौक पर दो घंटे तक जाम लगा रहा।
राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर इन दिनों निर्माण कार्य तीव्र गति से चल रहा है। माह भर से चल रहे निर्माण को लेकर एनएच के जिम्मेदारों ने मॉडल शाप तक सड़क चौड़ीकरण करा दिया था। छह सितंबर से मॉडल शाप से लेकर सक्सेना चौक के बीच अतिक्त्रस्मण हटाया जाना था, लेकिन कुछ लोगों के विरोध के चलते उसे हटाया नहीं जा सका। व्यापारियों के आक्त्रसेश को देखते हुए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों ने प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों से संपर्क साधा। तय हुआ कि सड़क चौड़ीकरण के दायरे में आए बचे रह गए भवनों को गुरुवार को ध्वस्त कराया जाएगा। इसे लेकर दोपहर में एसडीएम सदर देवेंद्र कुमार, पुलिस उपाधीक्षक देवेंद्र कुमार व आधा दर्जन से अधिक थानों की पुलिस के साथ पीएसी बल को तैनात की गई। ध्वस्तीकरण से पहले अधिकारियों ने सदर कोतवाली में बैठक कर ध्वस्तीकरण की रणनीति तय की। शाम को अधिकारियों व पुलिस ने सक्सेना चौक पर पहुंचकर पोकलेन मशीन से कुछ भवनों को ध्वस्त करा दिया। कुछ लोगों ने स्वतऱ् ही अपने मकान को ध्वस्त कराने की बात कही। जिस पर प्रशासन मान गया। भवन को ध्वस्त कराने के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ चौराहे पर जमा रही। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी मणिकांत अग्रवाल ने बताया कि नियमानुसार कार्य किया जा रहा है। जो भवन अतिक्त्रस्मण के दायरे आएंगे, सिर्फ उसे ही गिराया जाएगा।