{"_id":"5c58939fbdec224dce166642","slug":"demanding-action-on-those-who-burn-gandhi-statue","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांधी का पुतला जलाने वालों पर कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांधी का पुतला जलाने वालों पर कार्रवाई की मांग
Tue, 05 Feb 2019 01:03 AM IST
राकेश पांडेय
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो)
Published by: राकेश पांडेय
Updated Tue, 05 Feb 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
गांधी का पुतला जलाने वालों पर कार्रवाई की मांग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। साहू तैलिक समाज के लोगों ने सोमवार को कलेक्ट्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इसके बाद उनका प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने अलीगढ़ में महात्मा गांधी का पुतला जलाने वालों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कराने के लिए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया।
समाज के लोगों ने ज्ञापन में आरोप लगाया है कि 30 जनवरी को एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर अलीगढ़ में उनके चित्र पर गोली दागने के बाद पुतला जलाया गया। पुतला जलाने वालों में कथित हिंदू संगठन का नाम सामने आया है। ज्ञापन में संबंधित संगठन से जुड़े लोगों पर देशद्रोह का मुकदमा कराने की मांग की है। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि महात्मा गांधी के पुतले पर गोली मारकर कुत्सित मानसिकता का परिचय दिया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग भी की गई है। ज्ञापन देने वालों में अनिल गुप्ता, राकेश गुप्ता, उदयराज, राजीव गुप्ता, उमेश, जवाहर लाल साहू, कमलेश गुप्ता, रामप्रताप गुप्ता, रामसागर गुप्ता, बद्री विशाल साहू, गोविंद आदि शामिल रहे।उधर, जिला कांग्रेस कमेेटी के पदाधिकारियों ने काली पट्टी बांध कर अलीगढ़ की इस घटना की निंदा की। कार्यकर्ताओं ने जिला पंचायत कार्यालय परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष धरना भी दिया। जिलाध्यक्ष आलोक प्रसाद ने कहा कि इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए, कम है। पूर्व सांसद जितेंद्र सिंह ने कहा कि बापू के खिलाफ इस तरह का विचार रखना बेहद निंदनीय है। धरने देने वालों में अशोक पटेल, जग्गू प्रसाद, शंकर वर्मा, नूर आलम, पूर्णवासी, राधेश्याम सिंह, अफजल, आलोक रंजन, विजय अंगारा, राकेश पाल, नौसाद आलम, संदीप तिवारी, सरफुल्लाह, मुद्रिका प्रसाद, अशोक मद्धेशिया, रामकिशुन सहित अन्य लोग शामिल रहे।