{"_id":"6a08d47f7c172a11c4085ec2","slug":"demanded-extension-of-tenure-of-village-heads-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-177414-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ग्राम प्रधानों के कार्यकाल को बढ़ाए जाने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ग्राम प्रधानों के कार्यकाल को बढ़ाए जाने की मांग की
विज्ञापन
20 मई को लखनऊ में आयोजित रैली को सफल बनाने का आह्वान
फरेंदा। ग्राम प्रधानों के कार्यकाल को बढ़ाए जाने की मांग को लेकर शनिवार को ब्लाॅक सभागार में ग्राम प्रधान संघ की एक बैठक आयोजित हुई। इस दौरान 20 मई को लखनऊ के रमाबाई पार्क में आयोजित रैली में सभी ग्राम प्रधानों से पहुंचने की अपील की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान संघ रामप्रताप यादव ने की।
बैठक के मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष अनिल जोशी ने कहा कि 26 मई को ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। पंचायत चुनाव समय पर संपन्न होने की स्थिति अभी तक स्पष्ट नहीं है। ऐसी स्थिति में ग्राम पंचायतों में प्रशासक नियुक्त किए जाने की संभावना व्यक्त की जा रही है। यह न केवल लोकतांत्रित मूल्यों के विपरित है बल्कि ग्राम विकास कार्यों की निरंतरता पारदर्शिता एवं जवाबदेही को भी प्रभावित करेगा।
प्रदेश उपाध्यक्ष अजयधर दूबे ने कहा कि पंचायत चुनाव निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत तत्काल कराया जाए अथवा वर्तमान ग्राम प्रधानों को कार्यकाल यथोचित अवधि के लिए बढ़ाया जाए। प्रधान संघ अध्यक्ष रामप्रताप यादव ने कहा कि ग्राम प्रधानों की आयोजित रैली में सभी प्रधान समय से पहुंच कर अपनी आवाज को बुलंद करें। इस दौरान गंगाराम यादव, सुकांत, साधुशरन, शाहआलम, सुनील चौरसिया, चरन सिंह, लालदेव यादव, सीपी सिंह, दिनेश, बाबूराम गुप्ता सहित तमाम लोग रहे।