फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Demand to register a case against Sauhar's killer

सौहर के कातिल पर केस दर्ज करने की मांग

Mon, 19 Jul 2021 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Demand to register a case against Sauhar's killer
सौहर के कातिल पर केस दर्ज करने की मांग
विज्ञापन

महराजगंज। कोतवाली पुलिस की कार्यप्रणाली से पीड़ित खिन्न हैं। पुलिस पीड़ितों को न्याय दिलाने में नाकाम साबित हो रही है। यही वजह है कि कोतवाली क्षेत्र के पीड़ित एसपी कार्यालय का चक्कर काटने लगे हैं। सोमवार को अलग-अलग मामले को लेकर पीड़ित एसपी के पास न्याय की गुहार लगाने पहुंचे।

पिता लापता बेटे का पता लगाने की गुहार लगा रहा था तो सौहर के कालित पर केस दर्ज करने के लिए एक महिला अनुरोध कर रही थी। कोतवाली क्षेत्र के बागापार गांव निवासी सुरेश ने एसपी को शिकायती पत्र सौंपा। उन्होंने बताया कि 9 जून को पुत्र प्रदीप (4) गांव से लापता हो गया। कोतवाली पुलिस आज तक ढूंढ नहीं पाई। उधर, सदर कोतवाली क्षेत्र के भिटौली कस्बे की पूनम चौधरी ने एसपी को शिकायती पत्र सौंपकर बताया कि 22 जून की रात को पति गोविंद के मोबाइल पर एक फोन आया तो वह घर से बाहर चले गए। देर रात तक नहीं लौटे तो उन्हें ढूंढने लगी। इस बीच गांव के एक व्यक्ति ने उन्हें घायल अवस्था में एक स्थान पर पड़े होने की सूचना दी। पति गांव में एक व्यक्ति की खेती बाड़ी का काम देखते थे। लखनऊ पीजीआई ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई। पूनम ने गांव के कुछ लोगों पर पति को बेरहमी से मारने पीटने का आरोप लगाया है। आरोपितों पर अब तक कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है। एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि पीड़ितों की समस्या सुनने के बाद जांच कर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed